बटाला. पंजाब के जिला बटाला में अवकाश घोषित किया गया है। पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी और माता सुलखनी जी की शादी की सालगिरह भव्य रूप में मनाई जा रही है। इसके मद्देनजर बटाला में 10 सितंबर को छुट्टी रहेगी। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
सालगिरह उत्सव को बहुत ही भव्य पैमाने में किया जा रहे है। किसी को भी किसी भी हालत में तकलीफ ना हो इसका भी पूरा इंतजाम किया जा रहा है। लोगों को सुरक्षा के साथ-साथ आवश्यक सुविधाएं आसपास में उपलब्ध हो जाए किसी की भी व्यवस्था की जा रही है।

इस दिन शराब और मांस की दुकानें भी बंद रहेंगी। समारोह को लेकर डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर ने कहा कि इस दिन विशेष प्रबंध किए जाएंगे जिससे बाहर से आने वाले लोगों या स्थानीय समुदाय को कोई परेशानी न हो। इन आयोजनों के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा के लिए डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर उमा शंकर गुप्ता ने सिविल और पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सभी अधिकारी मौजूद थे और सभी ने अपने विचार रखे है। साथी इस समारोह को पूरी तरह सफल और यादगार बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने की मंशा भी जताई है।
- Kota Accident: लेह–लद्दाख से वापस लौट रहे दोस्तों की तेज रफ्तार एसयूवी डिवाइडर तोड़ नाले में गिरी, तीनों की हुई मौत…
- Big News: चंडीगढ़ मोबाइल मार्केट में भीषण आग, 33 फायर ब्रिगेड गाड़ियों ने घंटों में पाया काबू
- Rajasthan ACB Trap Tehsildar: जमीन नामांतरण के लिए डेढ़ लाख रुपए की ले रहे थे रिश्वत, एसीबी ने तहसीलदार के साथ दलाल को किया गिरफ्तार…
- 1 करोड़ के इनामी नक्सली के घर पहुंची पुलिस, अब मिसिर बेसरा को मुख्याधारा में लाने ‘हिड़मा स्ट्रेटेजी’ का इस्तेमाल, क्या परिजनों की भावुक अपील आएगी काम?
- राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग पर BJD का बड़ा एक्शन, 6 विधायकों को थमाया नोटिस

