जालंधर. जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें घर में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अतुल सूद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक का मेडिकल स्टोर था। उसके घर में ही आग लगी है। घर के लोगों को समझ नहीं आया और आग अचानक से पूरे घर को चपेट में ले ली। यह हादसा देर रात पॉश एरिया न्यू जवाहर नगर में हुआ। आग इतनी भीषण थी कि आग लगने से स्टोर संचालक की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि घटना में 2 अन्य लोग भी झुलस गए।
सिटी मेडिकल स्टोर के कर्मचारी गोपाल ने बताया कि वह पिछले करीब 20 साल से अतुल के पास काम कर रहा है। गोपाल के साथ उसके साथी जगदीश राम लाल और भगत भी मौजूद थे। देर रात करीब 11 बजे सभी रोजाना की तरह सो गए थे। वह नीचे वाले फ्लोर पर सो रहे थे और मालिक अतुल तीसरे फ्लोर पर सो रहे थे।

अचानक धमाके की आवाज आई और दुआ नजर आने लगा जैसे देखकर सब लोग भागने लगे तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को इसकी जानकारी दी गई लेकिन हालात बेहद गंभीर हो चुकी थी। अतुल की पत्नी को जब बाहर निकल गया तो वह बेहोश थी और वही अतुल ने दम तोड़ दिया था। आग क्यों और कैसे लगी ही इसकी जांच की जाएगी।
- Gold Silver Price Today : सोना 4,177 रुपए और चांदी 10,553 रुपए टूटी, दिवाली से पहले बड़ी गिरावट
- खातेगांव टीआई हत्याकांड में 3 संदिग्ध हिरासत मेंः राहुल जायसवाल और उनके भाई मनीष का नाम सामने आया, टिमरनी वाइन शॉप का मैनेजर भूपेंद्र राणा हिरासत में
- एक मंच पर जुटेंगी हरियाणा की चार पीढ़ियां, ओम बिरला और CM सैनी भी होंगे शामिल
- चलती ट्रेन से फिसला पैर, पत्नी की आंखों के सामने प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंसे पति की मौत
- देवास शराब कांडः उमंग सिंघार बोले- ‘यह दुस्साहस सीधे सिस्टम के मुंह पर करारा तमाचा है, कागजी कार्रवाई से काम नहीं चलेगा’ MP में अब खाकी भी सुरक्षित नहीं

