पंजाब-हरियाणा में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट Yellow Alert जारी किया गया है। चंडीगढ़ में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टर्बन्स (Western Disturbance) सक्रिय हो गया है, लेकिन पंजाब-चंडीगढ़ में इसका असर कम देखने को मिलेगा। इसके साथ ही आने वाले सप्ताह में बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि पहाड़ों में बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक, कोहरे को लेकर गुरदासपुर, अमृतसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मनसा, संगरूर और पटियाला येलो अलर्ट पर हैं। पंजाब-चंडीगढ़ में रात के समय ठंड और बढ़ गई है।
हरियाणा में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण मैदानी इलाके ठंडे हो रहे हैं। हिसार में लगातार ठंड बनी हुई है। यहां बालसमंद का तापमान 7.4 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं, प्रदेश के अधिकतर शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। हरियाणा में प्रदूषण की स्थिति भी ठीक नहीं है।

8 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट
देश के उत्तरी राज्यों के साथ-साथ अब मध्य भारत के राज्यों में भी ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने 8 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इनमें हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, ओडिशा और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।
- Char Dham Yatra 2026: सीएम धामी ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं, कहा- यात्रा सुगम व सफल हो
- MP में बैंक लूटकर भाग रहा अपराधी बिहार के इस जिले से गिरफ्तार, जानें कहां छिपा रखा था 15 लाख कैश और सोना
- होर्मुज में भारतीय तेल जहाज पर फायरिंग: भारत ने ईरानी राजदूत को तलब किया, ईरान ने दोपहर में आवाजाही रोकने का ऐलान किया था ; इलाके में चरम पर पहुंचा तनाव
- रायपुर में बना ग्रीन कॉरिडोर, 15 मिनट में एम्स से बालाजी हॉस्पिटल पहुंची एंबुलेंस, मरीज का हुआ सफल किडनी ट्रांसप्लांट
- तारासिव और रायखेड़ा में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, 120 से अधिक लोगों को मिला प्रशिक्षण

