प्रदीप मालवीय, उज्जैन। उज्जैन के प्रसिद्ध खड़े हनुमान मंदिर को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब एक और तस्वीर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। मंदिर के आसपास बंदर दिखाई देने लगे हैं । मौके पर मौजूद लोग इसे भगवान हनुमान से जोड़कर अपनी-अपनी आस्था के नजरिए से देख रहे हैं।

READ MORE: खड़े हनुमान मंदिर मामले में उमा भारती की एंट्री: CM डॉ मोहन को लिखी चिट्ठी, भोपाल की मस्जिद का दिया हवाला

मंदिर को लेकर पहले से ही श्रद्धालुओं में गहरी आस्था है। सड़क चौड़ीकरण के कारण मंदिर को हटाए जाने की चर्चा के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग यहां पहुंच रहे हैं। इसी बीच मंदिर के पास बंदरों की मौजूदगी सामने आने के बाद श्रद्धालुओं के बीच इसकी भी चर्चा शुरू हो गई।

READ MORE: सितंबर आधा बीता, छात्र संघ चुनाव का अब तक अता-पता नहीं! सरकार की चुप्पी से छात्र संगठन नाराज

कुछ लोगों का कहना है कि ‘हनुमान जी को बचाने खुद वानर पहुंच रहे हैं।’ हालांकि, बंदरों का मंदिर के आसपास आना एक सामान्य घटना भी हो सकती है और इसे चमत्कार मानना लोगों की धार्मिक आस्था और व्यक्तिगत धारणा है। फिलहाल खड़े हनुमान मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भीड़ बनी हुई है। लोग दर्शन कर रहे हैं और मंदिर को इसी स्थान पर बनाए रखने की मांग कर रहे हैं। अब बंदरों की मौजूदगी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं ।  

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m