अमृतसर : पंजाब के अलग-अलग जिलों में बम विस्फोट की खबर सामने आ रही है, कई चौकियों को निशाना बनाया जा रहा है, इस पूरे घटनाक्रम में आतंकियों के नाम सामने आए हैं। पंजाब पुलिस आतंकी हैप्पी पासिया के रडार पर है, पिछले एक महीने से लगातार पंजाब के अलग-अलग थानों व चौंकियों पर हैंड ग्रेनेड से धमाके किए जा रहे हैं।
चंडीगढ़ में लगातार हुए हैंड ग्रेनेड हमले के बाद पुलिस विभाग भी सकते में आ गई हैं। चौकी में हुआ धमाका यह स्पष्ट कर रहा है कि आतंकी संगठन पुलिस विभाग को टारगेट कर रहे हैं। चौकियों में हुए धमाके के पीछे हैप्पी पासिया का नाम चर्चा में आया था। इसके बाद भी पंजाब के थानों व चौकियों में लगातार धमाके हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि हैप्पी पासिया पुलिस के लिए एक चुनौती बन चुका है।
थानों में ब्लॉस्ट करवाने के लिए हैप्पी पासिया अपने स्लीपर सैल एक्टिव कर रहा है, जिन्हें लगातार विस्फोटक पदार्थ मुहैया करवाया जा रहा है। यहां कई स्थानीय लोग आतंकियों के लिए काम कर कर हैं, जिसके कारण आसानी से विस्फोट की घटना सामने आई है। वही पंजाब का खुफिया तंत्र पासिया के मंसूबो को बेनकाब करने में नाकाम साबित हो रही है।

घटना को देखते हुए भारतीय सेना भी मदद के लिए सामने आई है।अमृतसर के थाना इस्लामाबाद में देर रात हुए धमाके को लेकर पूरा क्षेत्र दहशत में आ गया। धमाके के कुछ घंटों बाद भारतीय सेना मौके पर पहुंची, जैसे ही सेना घटनास्थल की कमान संभालने के लिए उतरी कुछ समय बाद उसे वापस भेज दिया गया।
- Miri Piri Institute Controversy: मीरी पीरी विवाद में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट सख्त, बलजीत सिंह दादूवाल समेत सात को नोटिस जारी
- Rajasthan News: अजमेर में हड़कंप: कपड़ा प्रेस करने वाले को मिला 598 करोड़ का नोटिस, खबर सुनकर शुगर पहुंचा 500 के पार!
- पुडुचेरी सीएम एन रंगास्वामी ने ट्रैफिक नियमों की उड़ाई धज्जियां, 75 वर्ष की उम्र में बिना हेलमेट बाइक चलाते हुए वोट डालने पोलिंग बूथ पहुंचे, देखें वीडियो
- Bastar News Update: धनसिंग बने भाजपा अजा मोर्चा के जिला प्रभारी… इनामी राशि कटौती पर कांग्रेस का हमला… जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्या… परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा 19 अप्रैल को…
- अग्नि को साक्षी मानकर ही क्यों लिए जाते हैं शादी में सात फेरे? यहां जानिए कारण
