पलवल। हरियाणा के पलवल जिले ने फसल मिसमैच डेटा सत्यापन में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जिले की पांचों तहसीलों में कुल 79,860.615 एकड़ कृषि क्षेत्र का सत्यापन पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही पलवल प्रदेश के 23 जिलों में 100 प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने वाला पहला जिला बन गया है। डीसी डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने इस उपलब्धि का श्रेय राजस्व विभाग की टीम के बेहतर तालमेल और समयबद्ध प्रयासों को दिया।
तहसीलों में इतने कृषि क्षेत्र का हुआ सत्यापन
जिला राजस्व अधिकारी बलराज सिंह दांगी के अनुसार, जिले की अलग-अलग तहसीलों में कृषि क्षेत्र का सत्यापन किया गया। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, बहीन में 7,096 एकड़, हसनपुर में 5,685 एकड़, हथीन में 14,977 एकड़ और होडल में 19,637 एकड़ क्षेत्र का सत्यापन पूरा हुआ।
जिले की पांचों तहसीलों में कुल 79,860.615 एकड़ कृषि क्षेत्र का सत्यापन पूरा होने के बाद पलवल ने प्रदेश में 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने की उपलब्धि दर्ज की।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

