दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस-वे के सब डिवीजन बटाला में पड़ते 20 किलोमीटर के एरिया में से 4 किलोमीटर में नेशनल हाईवे अथॉरिटी को जमीन का कब्जा नहीं मिल पा रहा है। इसे लेकर किसान और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने जिला प्रशासन में सामंजस्य नहीं बन पा रहा है। किसानों का आरोप है कि उनकी जमीन पर मुआवजा दिए बिना ही जमीन ली जा रही है।
मंगलवार को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने जिला प्रशासन और पुलिस की मदद से करीब 800 मीटर पर कब्जा ले लिया गया है। इस दौरान किसानों ने आपत्ति जताई है और दोनों के बीच झूमा झटकी हुई है, जिसमें सात किसान जख्मी हो गए। इन्हें इलाज के लिए सीएचसी भाम में दाखिल कराया गया है। किसानों का आरोप है कि उन्हें जमीन के पैसे दिए बिना ही प्रशासन कब्जा कर रहा है, जबकि प्रशासन का कहना है कि वह किसानों को तय मुआवजा देने के लिए तैयार है, लेकिन वे ज्यादा पैसे की मांग कर रहे हैं।
बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची
जैसे ही किसानों को पता चला कि अधिग्रहण का कार्य चालू हो गया है वैसे ही वह सभी इकट्ठा होकर प्रदर्शन करने पहुंच गए। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया और अपना विरोध जाहिर किया है। इस बीच ही पुलिस और किसानों में झड़प होने की खबर सामने आई।

नहीं मिल रहा मुआवजा
बताया जा रहा है की जमीन अधिकरण होने वाले घटना में कई किसान ऐसे हैं जिन्होंने बीते तीन साल दो साल से अपनी जमीन अधिग्रहण में दे दी है लेकिन उन्हें अब तक मुआवजा नहीं मिला है और वह मुआवजे के लिए चक्कर काट रहे हैं। यही कारण है कि किसानों में रोष बढ़ता ही जा रहा है। किसानों को डर है कि इस बार भी कुछ उनके साथ ऐसा ही ना हो और उन्हें मुआवजे के लिए लंबी रहना देखनी पड़े। एसडीएम बटाला बिक्रमजीत सिंह का कहना है कि तीन साल से नेशनल हाईवे अथॉरिटी जमीन का अधिग्रहण कर चुकी है, लेकिन किसान इसका कब्जा नहीं दे रहे। किसान अधिग्रहत जमीन पर तीन साल से लगातार खेती करते आ रहे हैं।
- Chaitra Navratri 2026 : दुर्गा सप्तशती या दुर्गा चालीसा का पाठ करने का नहीं मिल रहा समय, तो ये मंत्र भी देता है उतना ही फल …
- कांग्रेस के 3 विधायकों पर गिरेगी गाज, अनुशासन समिति ने थमाया नोटिस, अनुपस्थिति से बिगड़ा महागठबंधन का खेल
- Chhattisgarh Assembly: प्रदेश के नामचीन अस्पतालों ने आयुष्मान योजना से इलाज करने से किया इंकार! स्वास्थ्य मंत्री ने सदन में कहा- जारी किया शोकॉज नोटिस…
- छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026: विपक्ष की आपत्ति, कहा- 11 राज्यों के मामले सुप्रीम कोर्ट में लंबित, सदन से किया बहिष्कार, गृहमंत्री बोले- ये बहिष्कार नहीं, पलायन है…
- छत्तीसगढ़ विधानसभा: रायपुर संभाग में 510 हत्या, 677 बलवा और 1885 बलात्कार के मामले हुए दर्ज, विधायक पुरंदर मिश्रा के सवाल पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने दिया लिखित जवाब

