पंजाब में इस वक्त राजनीति में हलचल मची हुई है, अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को मिली जेड-प्लस सुरक्षा को वापस ले ली गई है। इसके बाद इसे लेकर तरह तरह के रिएक्शन आने लगे है। सुरक्षा वापस लेने के कुछ घंटे पहले ही मजीठिया ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपने एक्स एकाउंट पर वीडियो शेयर कर चुनौती दी थी कि उनके खिलाफ ड्रग्स मामले को लेकर बनाई गई विशेष जांच समिति (एसआईटी) की अध्यक्षता खुद मुख्यमंत्री को करनी चाहिए। इस पूरे मामले में शिरोमणि अकाली दल के पूर्व प्रधान सुखबीर बादल ने भी रिएक्शन दिया है।
मजीठिया ने इस पूरे मामले में जबरदस्त रिएक्शन दिया है। उन्हें आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्य में उनके खिलाफ बोलने वालों में एक भय का माहौल बना रहे हैं इससे कुछ नहीं होगा। विजिलेंस प्रमुख नागेश्वर राव पर सरकार उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज करने का दबाव बना रही थी। मजीठिया ने कहा कि पुलिस उनके खिलाफ पर्चा दर्ज कर सकती है लेकिन वह इससे भी बेदाग निकल कर आएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि फिर वह इन अधिकारियों की संपत्ति की पोल-पट्टी खोलेंगे।

घातक है उनके इरादे
शिरोमणि अकाली दल के पूर्व प्रधान सुखबीर बादल ने कहा कि मजीठिया से जेड-प्लस सुरक्षा वापस लेने को आम आदमी पार्टी की शिअद नेतृत्व के खिलाफ खतरनाक और घातक इरादों की पुष्टि करता है। इस फैसले को आप सरकार द्वारा मजीठिया के खिलाफ शुरू की गई व्यापक कार्रवाई के साथ देखा जाना चाहिए। जो उन्हें ड्रग मामले में झूठा फंसाने की कोशिश कर रहे हैं।
- लालू यादव के पड़ोसी बने नीतीश कुमार, इस्तीफे के बाद 7 सर्कुलर रोड आवास में होंगे शिफ्ट
- सोनीपत में आंगनबाड़ी व्यवस्था पर सवाल: गर्भवती महिलाओं को दी गई चॉकलेट में मिले कीड़े,मचा हड़कंप
- इलाज के नाम पर लूट: डॉ. प्रभलीन कौर ने पहले ही दिन छोड़ी नौकरी, निजी अस्पताल माफिया का किया खुलासा
- तलाश 3 ‘जिंदगियों’ की: स्कूल जाने के बाद लापता हुए तीन बच्चे, इलाके में सनसनी, CCTV खंगाल सर्च में जुटे कानून के रखवाले
- SIR में जिनके कटे नाम उन्हें नहीं मिलेगा वोट देने का अधिकार, SC का राहत देने से इनकार, कहा- कटे वोट से कम हुआ जीत का अंतर तो देखेंगे…
