अमृतसर. भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित अटारी बॉर्डर पर उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के कार्यकर्ताओं और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों के बीच टकराव हो गया। पार्टी की ओर से अटारी सीमा पर पाकिस्तान के साथ व्यापार दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था। इस दौरान जब प्रदर्शनकारियों ने सीमा की ओर बढ़ने की कोशिश की, तो पुलिस और बीएसएफ ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिससे दोनों पक्षों में झड़प हो गई।
यह प्रदर्शन शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान की अगुवाई में किया गया था। कार्यकर्ताओं ने अटारी शहर में मार्च निकाला और संयुक्त चौकी (JCP) के पास प्रदर्शन करना चाहा, लेकिन सुरक्षाबलों ने उन्हें पहले ही रोक लिया। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हो गई। हालांकि, स्थिति को कुछ समय बाद शांत कर लिया गया।

सिमरनजीत सिंह मान ने केंद्र सरकार से मांग की कि अटारी बॉर्डर के रास्ते करीब 4500 वस्तुओं के व्यापार को फिर से शुरू किया जाए। उन्होंने दावा किया कि इससे लागत की तुलना में 50 प्रतिशत से अधिक मुनाफा होगा और पंजाब की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही राज्य में बेरोजगारी भी कम होगी। उनका आरोप था कि सरकार कुछ चुनिंदा व्यापारिक संस्थानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से अटारी से व्यापार बहाल नहीं कर रही है।
- ‘BJP और उसके साथियों को दिल से धन्यवाद…,’ 1 नवंबर की रामलीला मैदान रैली से पहले बोले राहुल गांधी, जानें बीजेपी का शुक्रिया क्यों किया?
- राजस्व टीम पर जानलेवा हमलाः RI का पैर फ्रैक्चर और पटवारी का सिर फूटा, 20 लोगों पर एफआईआर
- Bastar News Update : कुटुंब जात्रा के साथ हजार से अधिक देवी-देवताओं की विदाई… नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार… बोलेरो पेड़ से टकराई, सेना के जवान की मौत
- ‘सपा हारना पसंद करेगी, BJP को हराना नहीं’, चंद्रशेखर आजाद के बयान से यूपी में सियासी हलचल, सरकारी स्कूलों पर भी उठाए सवाल
- मोकामा विधायक अनंत सिंह का JDU पर बड़ा हमला, 6 साल के लिए निष्कासित, बोले- खुद की पार्टी बनाऊंगा
