अमृतसर. भारत और यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) के बीच लागू हुए व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते के तहत अच्छी खबर सामने आई है, जिसमें अमृतसर के श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रेडीमेड कपड़ों की पहली निर्यात खेप रवाना की गई। यह दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को नई गति देने के साथ-साथ पंजाब के निर्यात क्षेत्र के लिए भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे पंजाब के साथ साथ इससे जुड़े कई राज्यों के व्यापार को फायदा होगा.
जानकारी के अनुसार, समझौते के लागू होने के बाद पहली बार अमृतसर हवाई अड्डे से रेडीमेड परिधानों की खेप सीधे ब्रिटेन भेजी गई। इससे पंजाब के वस्त्र उद्योग और निर्यातकों को नया बाजार मिलने की उम्मीद है। सीईटीए के तहत कई भारतीय उत्पादों पर आयात शुल्क में राहत मिलने से भारतीय उत्पाद ब्रिटेन के बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धी होंगे।

इस बारे में निर्यातकों का कहना है कि अमृतसर हवाई अड्डे से सीधे माल भेजे जाने से परिवहन का समय और लागत दोनों कम होगी। इससे पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों के निर्यातकों को भी फायदा होगा, उन्हें अन्य हवाई अड्डों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
- अहमदाबाद में 4.50 करोड़ की एमडी ड्रग्स जब्त, मंदसौर के 3 आरोपी गिरफ्तार
- पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने 41 साल की उम्र में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, शेयर की अपनी बेबी बंप वाली फोटो
- मुंबई ट्रैफिक में फंसे नितिन गडकरी, बोले- ‘अपनी ही गलती की कीमत चुका रहा हूं’
- गुजरात में भूपेंद्र पटेल सरकार के सुशासन के 5 वर्ष पूरे, ‘विकसित गुजरात 2047’ का रोडमैप जारी
- बर्तन सूखते ही क्यों दिखने लगते हैं सफेद दाग? जानें बिना किसी केमिकल के इन्हें चमकाने के आसान उपाय…


