गुरदासपुर। गुरदासपुर जिले के बटाला में शनिवार रात उस समय सनसनी फैल गई जब लगातार गोलियां चलने की आवाज आने लगी। जस्सा सिंह चौक के पास छह अज्ञात बदमाशों ने रेस्टोरेंट और बूट हाउस पर अंधाधुंध फायरिंग की। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
हालात को देखकर लोग भागने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सील कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फायरिंग के पीछे की वजह की जांच जारी है। जानकारों के अनुसार रात करीब 8:15 बजे दो बाइकों पर सवार छह युवक ‘चांद खाना खजाना रेस्टोरेंट’ और उसके पास स्थित ‘चांद बूट हाउस’ के बाहर रुके और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनते ही लोग भागने लगे और मौके का फायदा उठा कर आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

इनकी गई जान
घटना में मारे गए लोगों की पहचान कनव महाजन और सर्वजीत सिंह के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों में रेस्टोरेंट के मालिक एडवोकेट चंद्र चंदा, सिक्योरिटी गार्ड सरबजीत सिंह , अमृत पाल, अमनदीप, संजीव सेठ और जुगल किशोर शामिल हैं।
- अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना, पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर जताई चिंता, बोले- इज्जत तो सरेआम मत उछालिये
- विकास भी होगा, नौकरी भी मिलेगीः डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के चित्रकूट नोड को मिली गति, BEL को योगी सरकार ने 75 हेक्टेयर भूमि का किया आवंटन
- SECL में लापरवाही की कीमत मौत! मेंटेनेंस के दौरान बिजली पोल से गिरने पर मजदूर की गई जान, सुरक्षा पर उठे सवाल
- ‘ट्रंप राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य, हटाया जाए,’ यूएस-ईरान में सीजफायर होते ही अमेरिका में ट्रंप के इस्तीफे की होने लगी मांग
- बंगाल चुनावः ममता बनर्जी ने नामांकन भरा, सुवेंदु अधिकारी से होगी टक्कर, असम समेत तीन राज्यों में कल मतदान

