मोहाली. पंजाबी सिंगर, एक्टर और प्रोड्यूसर नीरज साहनी को आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा से जान से मारने की धमकी मिलने के मामले में मोहाली पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। रिंदा ने नीरज से 1 करोड़ 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी और पैसे न देने पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। यह FIR हाईकोर्ट में दाखिल याचिका के बाद फेज-1 थाने में दर्ज की गई है। पुलिस अब मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। नीरज साहनी ने बताया कि वे मोहाली में रहते हैं और उनकी एक कंपनी है।
6 अक्टूबर को दोपहर करीब 3 बजे उन्हें एक वीडियो कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा बताया और कहा कि 1 करोड़ 20 लाख रुपये का इंतजाम करो, वरना तुम्हें और तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे। रिन्दा ने पैसे दिलप्रीत नाम के व्यक्ति को देंने के लिए कहा। उसने कॉल पर एक अन्य व्यक्ति को जोड़ा और निर्देश दिए। नीरज ने यह धमकी मिलने के बाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।पुलिस जांच में जुटी हुई है और धमकी देने वाले की लोकेशन और अन्य विवरणों का पता लगाया जा रहा है।
यह पहला मामला नहीं है जब पंजाब के कलाकारों या कारोबारियों को ऐसी धमकियां मिली हों। इससे पहले मशहूर सिंगर मनकीरत औलख, रणजीत बावा सहित कई अन्य कलाकारों को फिरौती की मांग और धमकियां मिल चुकी हैं। इसी तरह कई कारोबारियों को भी निशाना बनाया गया है। मोहाली में एक दवा कंपनी की मालकिन से पैसे मांगे गए थे, जबकि सोहाना के एक प्रॉपर्टी डीलर को भी धमकाया गया था। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में गैंगस्टर और आतंकवादियों का नेटवर्क सक्रिय हैं और सख्त कार्रवाई की जा रही हैं।

नीरज साहनी ने पुलिस को दिए बयान में पूरी घटना का विवरण दिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि वीडियो कॉल की तकनीकी जांच की जा रही है ताकि कॉल की उत्पत्ति का पता लगाया जा सके। पंजाब पुलिस ने कलाकारों और कारोबारियों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश भी जारी किए है।
- जन्मदिन बना ‘मरणदिन’: ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, 2 बच्चों की मौके पर मौत, 3 गंभीर घायल
- महाकाल की तर्ज पर इस शिवलिंग की होती है ताजी भस्म से आरती, 7 नदियों के जल से अभिषेक, श्री काले महादेव के नाम से विख्यात यह मंदिर
- हत्या या आत्महत्या? आग में झुलसी युवती की मौत, मां ने 3 युवकों पर लगाए गंभीर आरोप
- महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख बोले- टीपू सुल्तान शिवाजी महाराज के बराबर : BJP का चढ़ा पारा, बोली- सपकाल का दिमागी संतुलन खराब; जीभ काटने पर 10 लाख के इनाम का ऐलान
- CG News: कम टैक्स वसूली के चलते सीएमओ निलंबित, 60% भी नहीं वसूल नहीं कर पाए संपत्ति कर…


