चंडीगढ़/रोपड़. राज्यसभा उपचुनाव में कथित फर्जीवाड़े के आरोपी नवनीत चतुर्वेदी को पंजाब पुलिस ने बुधवार रात करीब 8 बजे गिरफ्तार कर लिया। रोपड़ पुलिस ने उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर-3 पुलिस स्टेशन से हिरासत में लिया और रोपड़ ले जाया गया। उन्हें गुरुवार को रोपड़ अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस रिमांड की मांग कर सकती है। इस दौरान उनसे पूछताछ की जाएगी।
पंजाब पुलिस मंगलवार से ही चंडीगढ़ के सेक्टर-3 थाने के बाहर डेरा डाले हुए थी। रोपड़ अदालत ने नवनीत चतुर्वेदी के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया था और चंडीगढ़ SSP को सहयोग करने के निर्देश दिए थे। अदालत ने सेक्टर-3 थाने के SHO नरिंदर पटियाल से चार दिनों के अंदर जवाब भी मांगा है कि उन्हें किस आधार पर हिरासत में रखा गया।

नवनीत ने बुधवार सुबह हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर 4 नवंबर तक जवाब मांगा गया। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं बताया गया कि कितने मामले है और पूरी जानकारी मुहैया कराई जाएं। चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के रिटर्निंग अधिकारी को सौंपे नामांकन फॉर्म पहले ही लीक कर दिए गए, जिससे आम आदमी पार्टी के कुछ विधायकों पर दबाव डालकर उन्हें पीछे हटने पर मजबूर किया गया। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
- पैर जमीन पर और गले में फंदा, छात्रा की मौत पर उठे गंभीर सवाल, पति गिरफ्तार
- रायपुर में जल संकट : नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कहा – 35 वार्डों में हाहाकार, करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं मिल रहा पानी
- Jaipur Metro Phase 2: जयपुर वालों की लॉटरी लगी: 13,037 करोड़ से चमकेगी गुलाबी नगरी, मेट्रो फेज-2 और रिफाइनरी प्रोजेक्ट को मोदी कैबिनेट की हरी झंडी
- सुहाग का सफायाः महिला अपने ननदोई के साथ बना रही थी शारीरिक संबंध, आ धमका पति, फिर जो जानकर दहल उठेगा दिल
- सीजफायर के बाद भी खाड़ी देशों पर हमला, US उपराष्ट्रपति वेंस ने कहा- ईरान को खिलवाड़ महंगा पड़ेगा

