Skip to content
  • हिंदी
  • |
  • English
  • |
  • ગુજરાતી
Lalluram

Lalluram

  • होम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • ट्रेंडिंग
  • चुनावी कलम
    • पश्चिम बंगाल चुनाव
    • असम चुनाव
    • केरल चुनाव
    • तमिलनाडु चुनाव
  • खेल
  • IPL 2026
  • दिल्ली
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राजस्थान
  • पंजाब
  • बिहार
  • झारखंड
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • ओडिशा
  • गुजरात
  • जुर्म
  • कारोबार
  • टेक्नोलॉजी
  • ऑटोमोबाइल
  • लाइफ स्टाइल
  • धर्म
  • राशिफल
  • नौकरी
  • WebStories
Home » बिहार

बिहार में ऑटो और तेज रफ्तार ट्रक की आमने-सामने टक्कर के बाद सड़क पर बिखरी लाशें, चीख-पुकार सुन लोगों की कांप गई रूह

Niraj mishra
25 Nov 2025, 02:34 PM November 25, 2025
बिहार
बिहार में ऑटो और तेज रफ्तार ट्रक की आमने-सामने टक्कर  के बाद सड़क पर बिखरी लाशें, चीख-पुकार सुन लोगों की कांप गई रूह
Share
Share Share Follow

शेखपुरा। मंगलवार की सुबह शेखपुरा-सिकंदरा हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। घटना को देखकर इलाके का हर शख्स सन्न रह गया। एकसारी बीघा और कंबलगढ़ गांव के बीच सवारी से भरी ऑटो और तेज रफ्तार ट्रक की आमने-सामने टक्कर ने कुछ ही सेकंड में कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ घायलों को गंभीर हालत में पावापुरी रेफर किया गया। सड़क पर बिखरी लाशें हादसे की भयावहता बयान कर रही थीं।

गांव में मातम पसरा

मृतकों में 56 वर्षीय आशा देवी उर्फ सीमा देवी और उनके बेटे राहुल कुमार की पहचान होते ही गांव में मातम पसरा। तीसरे मृतक राजकुमार साव के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बाकी मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। सभी लोग ऑटो से चेवाड़ा से शेखपुरा लौट रहे थे, जबकि ट्रक सामने से तेजी से आ रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का आधा हिस्सा ऑटो पर चढ़ गया। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

नीचे गिरे लोग वहीं मर चुके थे

ऑटो में बैठे एक प्रत्यक्षदर्शी की कहानी हादसे की सच्चाई को और भी दर्दनाक बना देती है। घायल यात्री ने बताया अचानक एक जोर की आवाज हुई। पता ही नहीं चला क्या हुआ। ट्रक टकराते ही पांच लोग सड़क पर गिर गए। दो लोगों के सिर से मेरे सामने ही खून बह रहा था। आंख खुली तो आधा ट्रक ऑटो पर चढ़ा था। नीचे गिरे लोग वहीं मर चुके थे।

अफरातफरी का मौहाल बन गया

गांव के लोग हादसे के बाद जुटे, घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश शुरू हुई, लेकिन तब तक कई जीवन हमेशा के लिए थम चुके थे। सुबह का शांत हाईवे कुछ ही मिनटों में चीख-पुकार और अफरातफरी का मौहाल बन गया।

दिलीप जायसवाल ने उद्योग मंत्री और संजय कुमार सिंह ने PHED का संभाला पदभार, रामकृपाल यादव ने कहा- कृषि बिहार की अर्थव्यवस्था की रीढ़
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
  • खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
  • मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp

ताजा खबरें

‘किसी प्रकार की समस्या का सामना न हो…’, मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने अफसरों को दिए कड़े निर्देश, कहा- चारधाम यात्रा के दौरान गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति निर्बाध रूप से सुनिश्चित की जाए
उत्तराखंड

‘किसी प्रकार की समस्या का सामना न हो…’, मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने अफसरों को दिए कड़े निर्देश, कहा- चारधाम यात्रा के दौरान गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति निर्बाध रूप से सुनिश्चित की जाए

Today | 5 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
‘ईरान का सारा तेल ले लेता, खूब पैसा कमाता..’, डेडलाइन खत्म होने से पहले बोले ट्रंप, इरान बोला – जारी रहेगी जंग
ट्रेंडिंग

‘ईरान का सारा तेल ले लेता, खूब पैसा कमाता..’, डेडलाइन खत्म होने से पहले बोले ट्रंप, इरान बोला – जारी रहेगी जंग

Today | 7 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
‘तो जिले में होता मौत का तांडव’, पुलिस की दबिश से परेशान होकर जहरीली शराब कांड के दो माफियाओं ने किया आत्मसमर्पण
बिहार

‘तो जिले में होता मौत का तांडव’, पुलिस की दबिश से परेशान होकर जहरीली शराब कांड के दो माफियाओं ने किया आत्मसमर्पण

Today | 18 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
ओडिशा सरकार के नए दिशानिर्देश: श्रमिकों और छात्रों को अब आसानी से मिलेगा 5kg LPG सिलेंडर
ओडिशा

ओडिशा सरकार के नए दिशानिर्देश: श्रमिकों और छात्रों को अब आसानी से मिलेगा 5kg LPG सिलेंडर

Today | 21 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
महिलाओं के मोबाइल में बजी खुशियों की घंटी : महतारी वंदन की 26वीं किश्त जारी, 68.48 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर हुए 641.62 करोड़ रुपए
छत्तीसगढ़

महिलाओं के मोबाइल में बजी खुशियों की घंटी : महतारी वंदन की 26वीं किश्त जारी, 68.48 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर हुए 641.62 करोड़ रुपए

Today | 22 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
ISBM University ITSA Hospitals new bharat sweet

Popular Category

दिल्ली उत्तर प्रदेश राजस्थान पंजाब मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़

Network

Hindi English Gujarati
Footer Logo
follow us
Google Play Store App Store
  • Contact us
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy & Cookies Notice
Copyright © 2024.All rights reserved