Amla Storage Tips: आंवला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. लेकिन सर्दियों का मौसम खत्म होते ही ताजा आंवला मिलना बंद हो जाता है. ऐसे में हमें सूखे आंवले या बाजार से आंवला पाउडर खरीदना पड़ता है. अगर आप चाहें, तो आंवला को कई महीनों तक फ्रेश रख सकते हैं. इसके लिए सही तरीके से स्टोर करना बहुत जरूरी है. आज हम आपको आंवला स्टोर करने के आसान और असरदार तरीके बता रहे हैं, जिससे इसका स्वाद और पोषण बना रहता है. आइए जानते हैं.
Also Read This: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी सरसों का तेल? घर पर ऐसे करें असली-नकली की पहचान

तरीका 1. साबुत आंवला फ्रिज में स्टोर करें
- सबसे पहले ताजे, बिना कटे और बिना दाग वाले आंवले चुनें.
- आंवले को अच्छी तरह धोकर पूरी तरह सुखा लें. नमी बिल्कुल न हो.
- अब इन्हें एयरटाइट कंटेनर या जिप लॉक बैग में रखें.
- कंटेनर को फ्रिज के वेजिटेबल सेक्शन में रख दें.
- इस तरीके से आंवला 2 से 3 हफ्ते तक फ्रेश रहता है.
तरीका 2. ब्लांच करके फ्रीजर में रखें. लंबे समय के लिए
- अगर आप आंवला महीनों तक स्टोर करना चाहते हैं, तो यह तरीका सबसे अच्छा है.
- आंवले धोकर 2 से 3 मिनट उबलते पानी में डालें.
- फिर तुरंत ठंडे पानी में डालकर निकाल लें.
- अब आंवले सुखाकर फ्रीजर सेफ बैग या डिब्बे में भर दें.
- फ्रीजर में स्टोर करें.
- इस तरह आंवला 5 से 6 महीने तक सुरक्षित रहता है और जूस या चटनी के लिए अच्छा रहता है.
Also Read This: टाइट चोटी बनाना पड़ सकता है भारी, स्कैल्प और बालों को हो सकता है नुकसान!
तरीका 3. आंवला काटकर स्टोर करें
- आंवले को टुकड़ों में काट लें और बीज निकाल दें.
- ऊपर से थोड़ा नमक या नींबू का रस मिला सकते हैं.
- एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रखें.
- इस तरह आंवला 10 से 12 दिन तक ठीक रहता है.
ध्यान रखने वाली बातें
- गीले आंवले कभी स्टोर न करें.
- बार-बार कंटेनर खोलने से बचें.
- खराब या सड़े आंवले तुरंत अलग कर दें.
Also Read This: आप भी अपनी कम हाइट से परेशान हैं? तो इन फैशन टिप्स को अपनाकर दिखें लंबे
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें


