CG Suicide News : मनेंद्र पटेल, दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में पत्नी ने सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर पति से विवाद के बाद फांसी पर लगाकर आत्महत्या कर ली. बच्चे जब ट्यूशन क्लास से वापस लौटे तो उन्होंने अपनी मां को शव पर लटके हुए देखा. बच्चों की चीखपुकार पर पुलिस मौके पर पहुंची. मृतका की पहचान अंजली साव (35) के रूप में हुई है, जो भिलाई की रहने वाली थी. महिला ने कुछ महीने पहले भी एक बार सुसाइड की कोशिश की थी, तब सही समय पर अस्पताल में भर्ती कराने पर उसकी जान बच गई थी. पूरा मामला छावनी थाना इलाके की है.

CG Suicide News

इसे भी पढ़ें : Raipur News : ITMS कैमरे से ही कटेंगे E-Challan, 90 दिन में भुगतान नहीं करने पर कोर्ट में पेश होंगे मामले

जानकारी के अनुसार, अंजली अपने पति पप्पू साव और दो बच्चों के साथ रहती थी. 30 जनवरी को भी दोनों के बीच सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर विवाद हुआ. इसके बाद शाम को जैसे ही बच्चे ट्यूशन के लिए घर से निकले, अंजली ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जब बच्चे लौटे तो उन्होंने मां को फंदे से लटका देखा. बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. तत्काल पुलिस और पति को सूचना दी गई.

दिसंबर में की सुसाइड की कोशिश, बाल-बाल बची थी जान

घटनास्थल पर पहुंची छावनी थाना पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. रविवार को अंजली का अंतिम संस्कार किया गया. स्थानीय लोगों के मुताबिक, अंजली मोहल्ले में रील और डांस वीडियो को लेकर काफी चर्चित थी. उसने 26 जनवरी को इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट डाली थी. बताया गया है कि दिसंबर महीने में भी उसने आत्महत्या की कोशिश की थी, तब उसने धतूरा खा लिया था. गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी जान बच गई थी. इसके बाद से वह चिड़चिड़ी रहने लगी थी. फिलहाल, पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है.