हरिद्वार. भगवानपुर के बिनारसी गांव में रविवार को संत रविदास की जयंती के दौरान प्रसाद वितरण कार्यक्रम में दो पक्षों में विवाद हो गया था. जिसमें दोनों गुटों में पपत्थरबाजी और गोलीबारी हो गई. जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है.
जानकारे के मुताबिक इस घटना के बाद आनंद नाम के युवक की मौत रविवार दिन में हुई. वहीं देर रात दूसरे गुट के मांगेराम ने भी दम तोड़ दिया. पुलिस के मुताबिक स्थिति फिलहाल अभी नियंत्रण में है. कानून को हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी. प्रसाद वितरण के दौरान एक ही पक्ष के दो गुट भिड़े थे.
इसे भी पढ़ें : राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद, भरे बाजार युवती की गला रेतकर हत्या
गौरतलब है कि जिस शोभायात्रा में रविवार को नाच गाना चल रहा था, अचानक शोभायात्रा के बाद प्रसाद वितरण के दौरान उसमें शामिल दो गुटों में पहले मारपीट, पत्थरबाजी और फिर फायरिंग हो गई थी. देखते ही देखते शोभायात्रा स्थल पर खून बह गया था.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


