हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में रैपिडो चालक द्वारा नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के गंभीर मामले के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। आरटीओ ने बिना वैध ट्रेड लाइसेंस के संचालित हो रही रेपिडो बाइक टैक्सी सेवा पर कार्रवाई की और 12 बाइकें जब्त कर लीं। आरटीओ अधिकारियों ने खुद रेपिडो ऐप से राइड बुक की, तय लोकेशन पर बाइक पहुंचने पर उसे तुरंत जब्त कर लिया। कंपनी को नोटिस जारी कर ऐप से बुकिंग बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
READ MORE: हनी ट्रैप में फंसा युवक: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे, युवती समेत दो आरोपी गिरफ्तार
यह कार्रवाई उस घटना के बाद हुई, जिसमें एक रेपिडो चालक ने 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने राजवाड़ा जाने के लिए बाइक बुक की थी, लेकिन आरोपी ने सस्ते कपड़ों का झांसा देकर उसे अपने कमरे पर ले जाकर अपराध किया। पीड़िता ने सदमे में ChatGPT की मदद से पुलिस हेल्पलाइन नंबर ढूंढा और शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी गिरफ्तार हुआ। पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


