इमरान खान, खंडवा। अभिनेता विक्रम मस्ताल खंडवा जिले की तीर्थनगरी ओंकारेश्वर पहुंचे। जहां उन्होंने नर्मदा परिक्रमा का समापन कर मां नर्मदा और ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन किए। उन्होंने ने बताया कि नर्मदा परिक्रमा के दौरान कई कठिनाइयां आईं। पैरों में छाले पड़े, शरीर थक गया, लेकिन मां नर्मदा का नाम लेकर आगे बढ़ते रहे।

प्रसिद्ध रामायण सीरियल में हनुमान जी के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता विक्रम मस्ताल शनिवार को अध्यात्म के मार्ग पर नजर आए। ओंकारेश्वर पहुंचकर उन्होंने नर्मदा नदी का विधिवत पूजन-अर्चन किया और चुनरी अर्पित की। इसके बाद ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान विक्रम मस्ताल ने बताया कि अब उन्हें आध्यात्मिक शक्ति का सही अर्थ समझ में आया है। एक्टिंग और राजनीति के बाद अब विक्रम मस्ताल अध्यात्म की ओर रुख करते दिख रहे हैं।

ये भी पढ़ें: खंडवा में बोर्ड परीक्षा की सामग्री का वितरण: 10 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, मोबाइल ऐप से निगरानी; एग्जाम सेंटरों पर जैमर भी लगाए जाएंगे

उन्होंने शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ विधानसभा चुनाव भी लड़ा था और कई वेब सीरीज में काम कर चुके हैं। विक्रम मस्ताल ने कहा कि मां-पिता की अस्थियों का नर्मदा जी में ही विसर्जन किया है। उनके तर्पण के बाद नर्मदा परिक्रमा करने की अनुभूति हुई थी। गुरुजी के मार्गदर्शन में उन्हें समझ आया कि मां नर्मदा को जानने और महसूस करने के लिए परिक्रमा करना जरूरी है। मां नर्मदा के तट पर उन्हें अद्भुत शांति और सुकून की अनुभूति हो रही है।

ये भी पढ़ें: यहां हवा में उगाया जा रहा आलू! एरोपोनिक्स तकनीक से तैयार किए जा रहे उन्नत बीज, जानें क्या है Aeroponics खेती

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m