Lemon On Face : हेल्दी स्किन के लिए अपनी डाइट में विटामिन C वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना अच्छा माना जाता है। विटामिन C स्किन को यंग रखता है और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। नींबू को विटामिन C का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है और इसी वजह से कई लोग चेहरे पर नींबू लगाना शुरू कर देते हैं। इंटरनेट और सोशल मीडिया पर नींबू के फायदे अक्सर देखे जाते हैं और लोग इन ट्रेंड्स को फॉलो करना शुरू कर देते हैं। लेकिन क्या नींबू को सीधे चेहरे पर लगाना सुरक्षित है? चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या नींबू को सीधे चेहरे पर लगाना सुरक्षित है?

नहीं। ज़्यादातर स्किन टाइप्स के लिए नींबू को सीधे चेहरे पर लगाना सुरक्षित नहीं माना जाता।

ऐसा क्यों?

नींबू में भले ही विटामिन C भरपूर होता है, लेकिन उसमें कुछ ऐसी चीज़ें भी होती हैं जो स्किन को नुकसान पहुँचा सकती हैं।

बहुत ज्यादा एसिडिक होता है
नींबू का pH बहुत कम होता है, जबकि हमारी स्किन का pH बैलेंस नाज़ुक होता है। सीधे लगाने से जलन,रेडनेस,खुजली,स्किन पीलिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

स्किन बैरियर को नुकसान
नींबू स्किन की नेचुरल प्रोटेक्टिव लेयर को कमजोर कर सकता है, जिससे स्किन ज्यादा ड्राई,ज्यादा सेंसिटिव
बन जाती है।

सनलाइट में रिएक्शन (Phytophotodermatitis)
नींबू लगाने के बाद अगर आप धूप में निकलते हैं तो काले धब्बे,जलन जैसे निशान,पिग्मेंटेशन हो सकता है, जो लंबे समय तक रह सकता है।

दाग-धब्बे कम होने की बजाय बढ़ सकते हैं
कई बार नींबू से जलन होने के बाद स्किन खुद को ठीक करते समय और ज्यादा डार्क स्पॉट्स बना लेती है।

फिर विटामिन C कैसे इस्तेमाल करें?

  1. डर्मेटोलॉजिकल टेस्टेड विटामिन C सीरम इस्तेमाल करें
  2. 10–15% विटामिन C वाला सीरम शुरुआती लोगों के लिए बेहतर होता है
  3. दिन में एक बार, और उसके बाद सनस्क्रीन ज़रूर लगाएं

अगर आप नैचुरल ऑप्शन चाहते हैं?

संतरा, आंवला, स्ट्रॉबेरी जैसे फलों को डाइट में शामिल करें।विटामिन C अंदर से लेने पर स्किन ज्यादा सुरक्षित तरीके से फायदा उठाती है।