राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए पुलिस में नौकरी का सपना अब अगले पड़ाव पर पहुंच गया है। मध्य प्रदेश पुलिस में आरक्षक (जीडी) और आरक्षक (रेडियो) के कुल 7500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज हो गई है। लिखित परीक्षा पास करने वाले करीब 53 हजार उम्मीदवारों के लिए अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीपीटी) का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है।
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी अपडेट के अनुसार, यह शारीरिक परीक्षा 23 फरवरी 2026 से शुरू होकर 10 मार्च 2026 तक चलेगी। यह प्रक्रिया प्रदेश के 10 चयनित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर, रीवा, बालाघाट, रतलाम और मुरैना शामिल हैं। हर दिन परीक्षा सुबह 6 बजे से शुरू होगी।

सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के साथ-साथ निम्नलिखित शारीरिक टेस्ट देने होंगे:

  • 800 मीटर दौड़
  • लंबी कूद  
  • गोला फेंक  

इसके अलावा, प्रत्येक चरण में आधार ई-केवाईसी के माध्यम से उम्मीदवार की पहचान बार-बार सत्यापित की जाएगी, ताकि कोई अनियमितता न हो।

बता दें कि ऑनलाइन लिखित परीक्षा 30 अक्टूबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 के बीच हुई थी। इसका परिणाम 25 जनवरी 2026 को जारी किया गया, जिसमें कुल 59,438 उम्मीदवार दूसरे चरण के लिए क्वालीफाई हुए हैं। यह भर्ती पिछले साल से चर्चा में है, क्योंकि 7500 पदों के लिए लगभग 9.78 लाख आवेदन आए थे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m