Abhishek Sharma Hospitalised : आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय टीम और उनके फैंस के लिए बुरी खबर निकलकर सामने आई है. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की अचानक तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि पेट में संक्रमण के कारण उन्हें बुधवार सुबह एडमिट करना पड़ा.

जानकारी के मुताबिक, नामीबिया के खिलाफ मुकाबले के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ी अरुण जेटली स्टेडियम ने पसीना बहाया, लेकिन अभिषेक शर्मा मंगलवार शाम को हुए प्रैक्टिस सेशन में दिखाई नहीं दिए. अभिषेक को पिछले कुछ दिनों से पेट में दर्द और कमजोरी की शिकायत थी. बुधवार को स्थिति बिगड़ने पर उन्हें एहतियात के तौर पर फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है. बताया जा रहा है कि मेडिकल बुलेटिन में उनकी हालत स्थिर है, लेकिन शरीर में पानी की कमी और संक्रमण के चलते उन्हें अभी आराम की सलाह दी गई है.

नामीबिया के खिलाफ मैच में खेलेंगे अभिषेक ?

BCCI के एक सूत्र ने कहा, “अभिषेक को पेट में इन्फेक्शन के कारण दिल्ली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. प्रॉब्लम का पता लगाने के लिए कुछ टेस्ट किए जा रहे हैं. अभी यह साफ़ नहीं है कि उन्हें आज डिस्चार्ज किया जाएगा या नहीं. लेकिन नामीबिया के खिलाफ मैच अभी डाउटफुल लग रहा है.”

बुमराह के वापसी से राहत, सुंदर भी टीम में इन 

इस बीच भारतीय टीम के लिए दो बड़ी खुशखबरी हैं. स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अब पूरी तरह फिट होकर टीम के साथ जुड़ गए हैं. वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ शुरुआती मैच में बुमराह नहीं खेले थे. उनकी जगह मोहम्मद सिराज ने गेंदबाजी में ओपनिंग की थी. दिल्ली में वॉशिंगटन सुंदर के आने से टीम को और मजबूती मिली है, जो तीन हफ्ते तक क्रिकेट से दूर रहने के बाद टीम में वापस आए हैं.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H