Sports News Update : आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में आज तीन मुकाबले खेले जाएंगे. डी, बी और सी ग्रुप के टीमों के बीच बुधवार को भिड़ंत होगी. पहले मुकाबला अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में अफगानिस्तान पहले गेंदबाजी कर रही है. वहीं दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के बीच होगा. वहीं तीसरा मैच इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज के बीच खेला जाएगा.

श्रीलंका टीम से मैच विनर खिलाड़ी टूर्नामेंट से हुआ बाहर.
T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप के बीच श्रीलंकाई टीम को एक बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार ऑलराउंडर और मुख्य स्पिनर वानिंदु हसरंगा चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है और उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर लेग स्पिनर दुशान हेमंथा को टीम में शामिल किया गया है. पढ़ें पूरी खबर
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 का सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबला आखिरकार तय कार्यक्रम के अनुसार 15 फरवरी को कोलंबो में ही खेला जाएगा. इस मैच को लेकर पिछले कई दिनों से चला आ रहा असमंजस अब समाप्त हो गया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने यू-टर्न लेते हुए अपनी टीम को मैदान पर उतरने का निर्देश दे दिया है. पढ़ें पूरी खबर
भारतीय क्रिकेटर परिवार के साथ नहीं कर सकेंगे यात्रा
मौजूदा टी-20 विश्वकप के दौरान भारतीय क्रिकेटरों को अपने परिवार को साथ यात्रा करने की बीसीसीआई ने अनुमति नहीं दी है. सूत्रों के अनुसार, खिलाड़ियों ने मांग की थी कि उन्हें परिवार के साथ यात्रा करने की अनुमति दी जाए, जिसे बोर्ड ने खारिज कर दिया है. उल्लेखनीय है कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट श्रृंखला में मिली 1-3 की हार के बाद बीसीसीआई ने नियम बना दिया था कि 45 दिन के टूर पर 14 दिन तक परिवार को साथ रख सकते हैं.
एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप: आकृति ने रजत, अंजुम ने कांस्य जीता
भारत की आकृति दहिया और अंजुम मौदगिल ने एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप के महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन (3पी) स्पर्धा में क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीता. इस स्पर्धा में कजाकिस्तान की सोफिया शुलझेंको ने कर्णी सिंह परिसर में नया विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया.
सोफिया ने 35 शॉट के फाइनल में 358.2 अंक हासिल किए, जो रजत पदक विजेता आकृति दहिया से चार अंक अधिक थे. विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता अंजुम मौदगिल ने 340.4 अंक के साथ कांस्य पदक जीता. सोफिया के इस स्कोर के साथ तीन नए रिकॉर्ड विश्व जूनियर, एशियाई और एशियाई जूनियर कायम किए. टूर्नामेंट में भारत 39 स्वर्ण, 15 रजत और 12 कांस्य पदक के साथ तालिका में शीर्ष पर है.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


