हेमंत शर्मा, इंदौर। अशोकनगर जिले में इंदौर नारकोटिक्स की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। जहां चंदेरी थाना क्षेत्र में एमडी ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। जंगल के पास गांव में चल रहे इस अवैध कारोबार से भारी मात्रा में तैयार ड्रग्स, केमिकल और हथियार बरामद किए गए हैं। वहीं मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
ये भी पढ़ें: पति ड्रग्स सप्लायर, पत्नी बनी कानून की गवाह: प्री-वैलेंटाइन पर भेजा जेल का गिफ्ट, पुलिस कमिश्नर से शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़
इंदौर नारकोटिक्स विंग की 15 सदस्यीय टीम ने अशोकनगर जिले के चंदेरी थाना क्षेत्र के कड़राना गांव में बड़ी कार्रवाई की। सोमवार रात टीम ने राघवेंद्र परमार के घर पर दबिश दी। जहां एमडी ड्रग्स बनाने की अवैध फैक्ट्री संचालित हो रही थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 1 किलो 282 ग्राम ठोस एमडी ड्रग्स, 2 किलो 579 ग्राम तरल एमडी ड्रग्स और करीब 45 किलो केमिकल व उपकरण बरामद किए।
हथियार भी बरामद
पुलिस ने मौके से दो आरोपियों राघवेंद्र परमार और प्रियांशु जैन को गिरफ्तार किया है, जो जंगल से सटे इलाके में लंबे समय से नशे का कारोबार चला रहे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस को हथियार भी मिले हैं। आरोपी प्रियांशु के पास से 32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल, 15 जिंदा कारतूस और दो मैगजीन जब्त की गईं। इसके अलावा भोपाल आरटीओ नंबर की एक कार और दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं, जिनकी जांच पुलिस कर रही है।
ये भी पढ़ें: Mandsaur MD Drugs Case: भारी मात्रा में मिला नशे का जखीरा, जंगल में बनाई थी फैक्ट्री, 2 आरोपी गिरफ्तार
कर्जे में थे आरोपी
जिले में पहली बार स्थानीय स्तर पर ड्रग्स फैक्ट्री पकड़े जाने से पुलिस भी सतर्क हो गई है। वही जांच मे सामने आया कि आरोपी कर्जे में थे। जिसके चलते उन्हें जल्दी पैसा कमाना था। इसलिए उन्होंने एमडी ड्रग बनाने की कोशिश की। इसके जब आरोपियों ने अलग-अलग केमिकल जुटाने शुरू किए तो वे नारकोटिक्स की नजर में आ गए।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


