रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में किसानों के हित समेत कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।

रायपुर। बहुचर्चित भारत माला भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एवं आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ACB-EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अभनपुर के तत्कालीन तहसीलदार शशिकांत कुर्रे और गोबरा नवापारा के तत्कालीन नायब तहसीलदार लखेश्वर प्रसाद किरण को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने उन्हें 20 फरवरी तक 10 दिन की पुलिस रिमांड पर ACB-EOW को सौंप दिया है।

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के बिरेतरा गांव ने शिक्षा और नशामुक्ति को लेकर एक अनोखी पहल की है, जहां यह नियम बनाया गया है कि शाम 6 बजे के बाद अगर कोई भी स्कूली छात्र सड़क, गली या चौक-चौराहे पर पाया गया तो उसके परिजनों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. इस फैसले के बाद शाम होते ही गांव पूरी तरह सुनसान हो जाता है. यह नियम इसलिए बनाया गया है, क्योंकि 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं नजदीक हैं और गांव वाले इस बार बेहतर परीक्षा परिणाम चाहते हैं.

रायपुर। सहायक औषधि नियंत्रक (Assistant Drug Controller) संजय कुमार नेताम को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के संचालक ने निलंबित कर दिया है। बता दें कि उनका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसमें वे नकली दवाओं से जुड़े दवा माफिया के साथ रेस्टोरेंट में बैठक कर रहे थे और उन्हें कार्रवाई की विभागीय फाइल दिखा रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद एनएसयूआई ने इस मामले में प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की थी।

लिंक पर क्लिक कर पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें –

Sai Cabinet Meeting Breaking : साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, होली से पहले किसानों के खाते में एकमुश्त आएगी अंतर की राशि, जाने अन्य निर्णय

भारत माला मुआवजा घोटाला : तहसीलदार और नायब तहसीलदार 10 दिन की पुलिस रिमांड पर, दोनों से ACB-EOW करेगी पूछताछ

शिक्षा और नशामुक्ति को लेकर अनोखी पहल : शाम 6 बजे के बाद सूनसान हो जाता है पूरा गांव, जानिए ग्रामीणों ने बनाए हैं क्या-क्या नियम…

बड़ी खबर : असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर संजय नेताम निलंबित, नकली दवाओं के माफिया के साथ वीडियो हुआ था वायरल

भूपेश बघेल का दावा – मोदी और शाह ने भाजपा में शामिल होने का बनाया दबाव, दिल्ली में मुलाकात से वापसी के बाद पड़ जाता था छापा

बड़ी खबर : हाईकोर्ट के नियुक्ति निरस्त करने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, 66 उप अभियंताओं को मिली राहत

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन की हालत गंभीर, पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती

खाकी पर दाग : जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हेरोइन बेचते आरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार

CG News : अमेरा खदान से बड़े पैमाने पर कोयला चोरी, वीडियो हो रहा वायरल

हादसे का Live Video : बारात में डांस कर रहीं महिलाओं सहित कांग्रेस जिला अध्यक्ष को कैप्सूल वाहन ने मारी ठोकर, 4 की हालत गंभीर

GG Crime News : शराबी पति की करतूत, पत्नी और साली पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग, दोनों की हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

भूमकाल स्मृति दिवस : रैली में गूंजा हिडमा का गीत, ‘हमारे हक की जंग’ जैसे बोलों पर झूमे लोग, पुलिस की मौजूदगी में बजा विवादित गाना