CG Jobs : रायपुर. अगर आप भी नौकरी की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए है. शिक्षित बेरोजार युवाओं को नौकरी देने अलग-अगल जिलों में आज यानी 12 फरवरी से 17 फरवरी तक प्लेसमेंट कैंप लगने जा रहा है.  

महासमुंद जिले में प्लेसमेंट कैंप का दूसरा दिन

महासमुंद जिले में आज प्लेसमेंट कैंप का दूसरा दिन है. 11 फरवरी को  रोजगार कार्यालय परिसर, मचेवा महासमुंद में प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया गया. गुरुवार को जनपद पंचायत बागबाहरा में 11.00 बजे से 2.00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प लगेगा, जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजक एसपीएसजी सिक्योरिटी रायपुर के द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 150 पद के लिए 10वीं उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती की जाएगी. चयनित उम्मीदवार को प्रतिमाह 12000 से 19,000 रुपए सैलरी दी जाएगी. इसके अलावा स्वतंत्र माइक्रोफिन पीवीटी रायपुर द्वारा फील्ड ऑफिसर एवं कलेक्शन ऑफिसर के 40 पदों के लिए 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती होगी. इन्हें प्रतिमाह 12,200 की सैलरी दी जाएगी. 

संभाग स्तरीय रोजगार मेले

प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र में अधिकतम रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभाग स्तरीय रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है. यह रोजगार मेले 12 से 17 फरवरी 2026 तक प्रदेश के विभिन्न संभागों में आयोजित किए जाएंगे. निर्धारित कार्यक्रम के तहत 12 एवं 13 फरवरी को बिलासपुर, 14 एवं 15 फरवरी को दुर्ग तथा 16 एवं 17 फरवरी को सरगुजा एवं बस्तर संभाग में रोजगार मेला आयोजित होगा. इन मेलों में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और योग्य युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी.