UP WEATHER TODAY 12 FEBRUARY. उत्तर प्रदेश में अब ठंड जल्द ही विदा लेने वाली है. प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. हालांकि अब भी कुछ क्षेत्रों में कोहरा का साया है. इसी तरह 12 फरवरी को उत्तर प्रदेश के 27 जिलों में मध्यम से घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है.

मौसम विभाग के मुताबिक मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, अमेठी, बाराबंकी, मैनपुरी, बहराइच, बुलंदशहर, चंदौली, चित्रकूट, अयोध्या, प्रयागराज, गोरखपुर, शामली, सीतापुर और झांसी समेत कई जिलों में कोहरे का असर देखने को मिलेगा. गुरुवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा. सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिला.

इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 12 February: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

तापमान की बात करें तो लखनऊ में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहने का अनुमान है. दोपहर में हल्की गर्माहट भी महसूस हो सकती है. वहीं प्रयागराज में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और न्यूनतम 13.4 डिग्री रहने का अनुमान है. आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा.