Sports News Update : छत्तीसगढ़ के नंबर वन न्यूज़ पोर्टल lalluram.com पर पढ़िए खेल जगत की हर बड़ी और अहम खबर। देश और प्रदेश में बीते दिन मैदान पर क्या रहा खास, किन टीमों ने दर्ज की जीत और किन खिलाड़ियों ने बटोरी सुर्खियां, साथ ही आज होने वाले मुकाबलों और खेल गतिविधियों पर एक नजर। पेश है स्पोर्ट्स की दिनभर की प्रमुख अपडेट।

T20 WC में आज 3 रोमांचक मुकाबले

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में आज कुल तीन रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे. ग्रुप बी, सी और डी के टीमें आज मैदान में भिड़ेंगी. पहला मुकाबला आयरलैंड और ओमान के बीच खेला जा रहा है. कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में ओमान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है. दूसरा मुकाबला कोलकता के ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच होगा. वहीं दिन का आखिरी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रिका के बीच शाम 7 बजे खेला जाएगा.

रियान पराग बने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान

आईपीएल की पहली चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स ने आगामी सीजन के लिए रियान पराग को अपना कप्तान नियुक्त किया है. रियान पूर्व कप्तान संजू सैमसन की जगह लेंगे. सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं. साल 2019 में रॉयल्स के साथ अपना सफर शुरू करने वाले रियान पिछले सात सीजन से इसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं. टीम के हेड कोच कुमार संगकारा द्वारा लिए गए कई खिलाड़ियों के इंटरव्यू के बाद रियान को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. उनके ऊपर अब पिछले 17 साल से जारी टीम के खिताबी सूखे को खत्म करने का जिम्मा रहेगा. अंडर-19 वर्ल्ड कप 2018 जीतने वाली भारतीय टीम से आईपीएल कप्तान बनने वाले रियान दूसरे खिलाड़ी हैं. उनसे पहले शुभमन गिल गुजरात टाइटंस के कप्तान के रूप में यह भूमिका निभा रहे हैं. 24 वर्षीय रियान राजस्थान रॉयल्स के सातवें फुल टाइम कप्तान हैं.
बतौर कप्तान रिकॉर्ड रहा है कमजोर, 8 मैचों में 6 हार
रियान ने पिछले सीजन भी नियमित कप्तान सैमसन के चोटिल होने पर टीम की कमान संभाली थी. हालांकि, उनकी अगुवाई में रॉयल्स को 8 मैचों में सिर्फ दो जीत नसीब हुई थीं. इसके चलते टीम ने पिछला सीजन अंक तालिका में 9वें स्थान पर रहकर खत्म किया था. रियान ने अपने आईपीएल करियर में अब तक खेले गए 84 मैचों में 141.84 की स्ट्राइक रेट से 1566 रन बनाए हैं. पिछले सीजन में भी उन्होंने 166.52 की स्ट्राइक रेट से 393 रन बनाए थे.
ऑस्ट्रेलियन ओपन चैम्पियन एलिना उलटफेर की शिकार
दोहा कजाकिस्तान की टेनिस खिलाड़ी एलिना रायबकिना कतर ओपन में उलटफेर की शिकार हो गईं. ऑस्ट्रेलियन ओपन चैम्पियन रायबकिना को कनाडा की 19 वर्षीय विक्टोरिया मबोको ने करीब ढाई घंटे चले मैच में 5-7, 6-4, 6-4 से मात दी. अब सेमीफाइनल में विक्टोरिया का सामना पिछली रनरअप जेलेना ओस्तापेंको से होगा.
इंडियन सुपर लीग का 12वां सीजन आज से, 14 टीमें खेलेंगी

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) शनिवार से शुरू हो रही है. 12वें संस्करण में 14 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें डेब्यू करने वाली इंटर काशी एफसी भी शामिल है. लीग में कुल 91 मैच खेले जाएंगे और हर टीम 13 मुकाबले खेलेगी. प्राइज मनी भी 15.5 करोड़ रुपए से घटकर करीब 5 करोड़ रुपए रह गई है.
अमनप्रीत का गोल्ड, 25 मी. सेंटर फायर में भारत का क्लीन स्वीप
एशियन शूटिंग के अंतिम दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन किया. 25 मीटर सेंटर फायर इवेंट में अमनप्रीत सिंह ने 589 अंक के साथ गोल्ड मेडल जीतकर करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की. उनके साथ गुरप्रीत सिंह (584) ने सिल्वर और अंकुर गोयल (570) ने ब्रॉन्ज जीतकर भारत को क्लीन स्वीप दिलाया.
कोपा डेल रे के सेमीफाइनल में बार्सिलोना 0-4 से हारी
मैड्रिड स्पेन के फुटबॉल टूर्नामेंट कोपा डेल रे के सेमीफाइनल के पहले लेग में बार्सिलोना को एटलेटिको मैड्रिड ने 4-0 से हराया. शुरुआत में बार्सिलोना के गोलकीपर जोआन गार्सिया साथी एरिक गार्सिया के पास को रोक नहीं सके और आत्मघाती गोल हो गया. इस शुरुआती गलती ने टीम का मनोबल तोड़ दिया.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


