CG News : नितिन नामदेव, रायपुर. राजधानी के लाभांडी स्थित आबकारी भवन में आग लगने की घटना में विपक्ष के आरोपों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai On Excise Office Fire) ने सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने पीसीसी चीफ दीपक के घटना को साजिश बताने पर करारा पलटवार किया और कहा कि इतने बड़े पद में बैठे लोगों को आरोप लगाने से पहले तहकीकात में जाना चाहिए. इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगाकर अपनी ही सोच हल्की होती है. मुख्यमंत्री साय ने महत्वपूर्ण दस्तावेज जानबूझकर जलाने के आरोपों पर कहा कि कोई दस्तावेज नहीं जले हैं. यह सही है कि आग लगी थी. लेकिन महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित हैं.

इसे भी पढ़ें : आने लगा रुझान… वेलेंटाइन डे पर गर्ल फ्रेंड को छेड़ने पर लड़के आपसे में भिड़े, वीडियो हो रहा वायरल…

धमतरी में सड़क हादसे में 4 जवानों की मौत

धमतरी जिले में शनिवार को हुए सड़क हादसे में 4 जवानों की मौत पर सीएम साय ने गहरा दुख जताया. उन्होंने संवेदना व्यक्त की और कहा यह दुखद घटना हैं. सीएम ने मृतकों की आत्मा को भगवान से शांति प्रदान करने और परिवार को दुख सहने की शक्ति दने की कामना की.

जशपुर और रायगढ़ के 2 दिवसीय दौरे पर रहेंगे सीएम

मुख्यमंत्री साय आज से जशपुर और रायगढ़ जिले के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. दौरे पर रवाना होने से पहले सीएम साय ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दी. उन्होंने खुशहाली की कामना करते हुए कहा- सभी पर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद बना रहे. सब के घर में सुख समृद्धि हो. सीएम ने बताया कि उनका दो दिन का जशपुर और रायगढ़ प्रवास है. इस दौरान वे कई सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होंगे.