कुंदन कुमार/पटना। भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और राष्ट्रीय राजनीति के प्रमुख चेहरे निनिन नवीन शनिवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। उनके इस आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। हवाई अड्डे पर समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। यह दौरा दो दिनों का है, जिसमें वे विभिन्न सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
आज निजी कार्यक्रम में होंगे शामिल
नितिन नवीन के दौरे का पहला दिन उनके व्यक्तिगत और सामाजिक संपर्कों के नाम रहेगा। आज वे पटना में एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान वे स्थानीय प्रबुद्ध जनों और कुछ विशिष्ट अतिथियों से मुलाकात करेंगे। हालांकि यह कार्यक्रम पूरी तरह से गैर-राजनीतिक बताया जा रहा है, लेकिन उनके प्रवास को देखते हुए स्थानीय नेताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है।
महाशिवरात्रि पर खाजपुरा में भव्य आयोजन
दौरे के दूसरे दिन यानी कल, नितिन नवीन महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे पटना के प्रसिद्ध खाजपुरा इलाके में होने वाले महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल होंगे। खाजपुरा की शिव बारात और वहां का आयोजन पूरे शहर में प्रसिद्ध है। नितिन नवीन वहां पूजा-अर्चना करेंगे और श्रद्धालुओं के साथ इस उत्सव का आनंद लेंगे। उनके इस दौरे को सांस्कृतिक जुड़ाव और जनसंपर्क के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


