प्रदीप मालवीय, उज्जैन। टी 20 वर्ल्ड कप में आज भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच से पहले उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पूजन, अभिषेक किया गया और टीम इंडिया की जीत की कामना की गई। श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज महाशिवरात्रि के अवसर पर पुजारियों ने गर्भगृह में भगवान महाकाल का पूजन कर भारतीय टीम की जीत के लिए कामना की, जिसमें बाबा महाकाल के चरणों में खिलाड़ियों की फोटो भी रखी गई।
READ MORE: EXCLUSIVE: MP में यहां लगती है महादेव की अदालत, जज बनकर बड़े से बड़ा विवाद सुलझा देते हैं मजिस्ट्रेट महादेव, जानिए इस मंदिर की मान्यता
भारतीय टीम की शानदार जीत और पाकिस्तान की करारी हार के लिए गर्भगृह में विशेष पूजा की गई। पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान महाकाल का रुद्राभिषेक किया। T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में आज भारत-पाकिस्तान टीम का मुकाबला होने जा रहा है । पाकिस्तान पर भारतीय क्रिकेट टीम की विजय के लिए जहां एक और देशभर के मंदिरों में विशेष पूजन अर्चन हो रहा है तो वहीं दूसरी ओर उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में भी विशेष पूजन किया गया। यहां इस दौरान पुजारी और पुरोहितों ने मंत्र जाप किया और भारतीय टीम की विजय की कामना की।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


