प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाशिवरात्रि पर्व पर श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर सपत्नीक भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजन कर प्रदेश के सुख, समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि केवल पर्व नहीं बल्कि आत्मशुद्धि और शिव तत्व से जुड़ने का अवसर है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महाकाल मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। उन्होंने मंदिर में दर्शन पूजन में सहभागिता की और भगवान महाकालेश्वर का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर समिति ने उनका स्वागत किया। सीएम ने कहा कि महाशिवरात्रि केवल पर्व नहीं बल्कि आत्मशुद्धि और शिव तत्व से जुड़ने का अवसर है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
ये भी पढ़ें: उज्जैन में ‘उज्जयिनी विक्रम व्यापार मेले’ का शुभारंभ: सीएम डॉ मोहन बोले- वाहन खरीदी पर दी जा रही विशेष छूट, व्यापार से बनेगा विकास का नया प्रतिमान
उन्होंने देश और प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी। पूजन के बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव ने श्रद्धालुओं से संवाद किया और मंदिर परिसर में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सीएम ने श्री महाकालेश्वर मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं से चर्चा कर बाबा महाकाल मंदिर में दर्शन के अनुभव भी जाना।
ये भी पढ़ें: नवग्रह शक्ति पीठ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सीएम डॉ मोहन: कुमार विश्वास का किया अभिनंदन, मुख्यमंत्री बोले- क्षेत्र को डेवलप करने में मंदिर निभाएगी अहम भूमिका
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


