AI Impact Summit 2026 का पहला दिन आज, जानें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या कहा

भारत में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट की शुरुआत आज 16 फरवरी 2026 से हो रही है, जोकि 20 फरवरी 2026 तक चलेगा.

इस महत्वपूर्ण आयोजन में गूगल डीपमाइंड, एंथ्रोपिक, एडोब, सेल्सफोर्स, क्वालकॉम और फेडेक्स के सीईओ सहित वैश्विक राष्ट्राध्यक्ष और प्रौद्योगिकी जगत की दिग्गज हस्तियां एक साथ आएंगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 16 फरवरी 2026 को शाम 5 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे.

इससे पहले X पर उन्होंने एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि- "यह हमारे लिए अत्यंत गर्व की बात है कि India AI Impact Summit के लिए दुनियाभर से लोग भारत आ रहे हैं.

इससे हमारे देश के युवाओं के सामर्थ्य का भी पता चलता है.

सोने के दाम हुए धड़ाम: चांदी 8000 रुपये फिसली, जानिए 16 फरवरी को कितना कम हो गया रेट