राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया अपने बयानों से अक्सर सुर्ख़ियों में रहते हैं। कभी महिलाओं तो कभी ब्राम्हणों को लेकर उनके बोल सियासी सरगर्मियां बढ़ाते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने हिंदू राष्ट्र को लेकर कुछ ऐसा कह दिया कि इसे लेकर सत्ता पक्ष भड़क उठा। बरैया ने कहा है कि अगर हिंदू राष्ट्र बना तो महिलाएं बर्बाद हो जाएंगी और सब खत्म हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: ‘वंदे मातरम नहीं गाया तो 6 नंबर बना देंगे’, हिंदूवादी नेता ने दिया भड़काऊ भाषण, एफआईआर दर्ज, कहा- जहां से उनके पूर्वज आए हैं वहां चले जाएं
विधायक फूल सिंह बरैया ने कहा, ‘हिंदू राष्ट्र बनेगा तो हमारी आधी महिलाएं बर्बाद हो जाएंगी। मैं जो बोलता हूं, हमेशा हकीकत बोलता हूं। हिंदू राष्ट्र नहीं होना चाहिए और हिंदू राष्ट्र होगा भी नहीं।हिंदू राष्ट्र बनेगा तो हम मरेंगे। शिक्षा बंद हो जाएगी, सब खत्म हो जाएगा। अभी इस राष्ट्र में क्या कमी है? इस राष्ट्र में किसी को कोई कमी नहीं है। वर्तमान राष्ट्र बेहतर है। हर बयान को लेकर मेरे पास ऑथेंटिसिटी है। अगर मेरा बयान गलत है तो FIR करवाइए। हमेशा हकीकत बोलता हूं। मेरा एक भी बयान हकीकत से हटकर नहीं हुआ है।’
यह भी पढ़ें: करोड़ों की मालकिन डॉ. हेमलता का निधन: अपहरण से चर्चा में आई थीं, जानिए किसकी होगी प्रॉपर्टी ?
बरैया के बयान पर भड़के मंत्री इंदर सिंह परमार
बरैया के बयान पर उच्च शिक्षा मंत्री मंत्री इंदर सिंह परमार भड़क उठे। उन्होंने कहा कि जो लोग ऐसा बोल रहे हैं उन विभूतियों को कुछ मालूम ही नहीं है कि आदि गुरु शंकराचार्य के शास्त्रार्थ के दौरान महिलाओं को जज का दर्जा दिया गया था। दुनिया की किसी सभ्यता में ऐसा उदाहरण नहीं मिलता। जो लोग हिंदू जीवन दर्शन को नहीं समझते, वह ऐसा विचार रखते हैं। वैदिक काल में महिलाओं को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। भारत एकमात्र पूरी दुनिया में हिंदुओं का देश है। वसुधैव कुटुंबकम हिंदू जीवन दर्शन का एकमात्र हिस्सा है। इस देश की परंपरा, इस देश की संस्कृति हिंदू जीवन दर्शन पर दुनिया को प्रभावित करती है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


