कुंदन कुमार, पटना। बिहार में स्वास्थ्य के बजट पेश होने को लेकर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि, मुख्यमंत्री नितीश कुमार के नेतृत्व में हमने स्वास्थ्य विभाग को लेकर चर्चा की, 21 हजार 270 करोड़ 40 लाख रूपये का ये बजट है, जिसको प्रस्तुत किया गया।

मंगल पांडे ने बताया कि, इस बजट के माध्यम से मैंने सबको बताया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विगत 2 दशकों से बिहार के स्वास्थ्य विभाग में बदलाव हुआ है ,कई ऐसे मानक है, जिसमें बिहार नंबर वन पर है। उन्होंने कहा कि, बिहार की व्यवस्था बदल गई। कई कॉलेज बनेंगे, कई अस्पताल बनेंगे और आने वाले वर्षों में सुविधाएं दी जाएगी और सुपर स्पेशलिटी सुविधा दी जाएगा।

वहीं उन्होंने आगे कहा कि, 44 हजार नियुक्तियां होंगी, 5006 एएनएम की नियुक्ति होंगी, उसकी नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। विपक्ष के वॉक आउट करने पर निशाना साधते हुए मंगल पांडे ने कहा कि, विपक्ष को ट्रीटमेंट की जरूरत है, तथ्यों पर आधारित बाते करनी चाहिए। उन्होंने विपक्ष के सदस्यों को आमंत्रित करते हुए कहा कि, मेंटल हॉस्पिटल कोइलवर मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल चलिए। मैं आप लोगों को साथ लेकर चलूंगा। उन्होंने कहा कि, पटना में 400 बेड का हॉस्पिटल खुलेगा। वहां आप मेरे साथ जाकर निरीक्षण कीजिए, जिसके बाद आप स्थिति से पूर्ण हो जाइएगा।

ये भी पढ़ें- राजस्थान केमिकल फैक्ट्री धमाका: मोतिहारी के 5 मजदूरों की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत, CM नीतीश ने किया मुआवजे का ऐलान