बस कुछ देर बाद लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में क्या होगा असर

17 फरवरी को आज फाल्गुन अमावस्या पर साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा.

भारतीय समयानुसार ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3:26 पर होगी और रात 07:57 पर ग्रहण खत्म होगा

आप भारत के दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, मुंबई, जयपुर, हैदराबाद, भोपाल, भुवनेश्वर आदि जैसे किसी भी शहर में रहते हो, वहां सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा.

इसका अहम कारण यह है कि भारत में सूर्य क्षितिज के नीचे रहेगा, इसलिए देख पाना संभव नहीं है. इन सभी शहरों के लोग सूतक से मुक्त रहकर अपने सामान्य कार्य कर सकते हैं

सूर्य ग्रहण को लेकर सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि, साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक भी मान्य रहेगा और ना ही ग्रहण का प्रभाव पड़ेगा

इसलिए भारतीय निश्चिंत रहें और धार्मिक कार्य बिना किसी झिझक के पूरा करें.

कौन हैं माही शेखावत, जो बनीं किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर