कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मिलावट के लिए बदनाम ग्वालियर में एक बार फिर बड़ी मिलावटखोरी पकड़ी गई है। पैक्ड मसाला फैक्ट्री पर फूड विभाग की छापामार कार्रवाई में धनिया पाउडर में लकड़ी का बुरादा और गरम मसाला में चोकर मिला हुआ पाया। फिलहाल मसाले जब्त कर नमूने लिए गए है, जिन्हें जांच के लिए भेजा है।
ग्वालियर शहर के बीचो बीच मासालों में मिलावटखोरी का बड़ा गोरखधंधा उजागर हुआ है। दरअसल, खाद्य विभाग ने मिलावटी मसाले तैयार करने वाली मसाला फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की। जहां मसालो में स्वाद नहीं बल्कि धीमा जहर मिलाया जा रहा था। टीम को मौके पर भारी मात्रा में लकड़ी का बुरादा मिला, जिसे धनिया पाउडर में मिलाया जा रहा था। इसके साथ ही गरम मसाले में चोकर मिलाया जा रहा था। जिसे देख टीम भी हैरान रह गई।
ये भी पढ़ें: महिला कांग्रेस की रसोई संसद: थाली-चूल्हा, गैस सिलेंडर और कढ़ाई लेकर प्रदर्शन, रसोई और महिला हितैषी बजट न होने पर घेराव की दी चेतावनी
यह गोरखधंधा कल्ली शाह नाम का व्यक्ति चला रहा था। टीम ने मिलावटी धनिया पाउडर, लकड़ी बुरादा, चोकर समेत अन्य सैंपल लिए। इसके साथ ही 30 किलो गर्म मसाला, 40 किलो धनिया, 30 किलो चाकर, 40 किलो लकड़ी का बुरादा जब्त किया। फूड सेफ्टी ऑफिसर बीके शिरोमणि ने बताया कि फैक्ट्री में कई आपत्तिजनक चीजें मिली हैं, यह फैक्ट्री कल्ली शाह के नाम से रजिस्टर्ड है और दाल बाजार में मंडी कमेटी वाली गली में स्थित है।
ये भी पढ़ें: Pumpkin Puri Reacipe : कभी खाई है कद्दू की पूड़ी, अगर नहीं तो एक बार जरूर करें ट्राई …
बताया गया कि पिछले कई दिनों से मिलावटी खाद्य सामग्री तैयार करने की सूचना मिल रही थी। इसी के आधार पर टीम ने छापामार कार्रवाई की। आपत्तिजनक सामान मिलने के बाद फैक्ट्री को खाद्य विभाग ने सील कर दिया है। वहीं मौके पर मिले मसाले के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए है। सबस्टैंडर्ड मसाले पाए जाने पर फैक्ट्री मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


