T20 World Cup 2026 के सुपर-8 स्टेज के लिए क्वालीफाई करने वाली श्रीलंकाई टीम को बड़ा झटका लगा है। उनके तेज़ गेंदबाज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट लगने के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा। अब रिपोर्ट्स के अनुसार, वह कम से कम तीन हफ्तों तक टीम से बाहर रहेंगे।
टूर्नामेंट से बाहर होना तय
आपको बता दें कि हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे है वो श्रीलंकाई टीम के धाकड़ गेंदबाज माथीशा पथिराना है। श्रीलंकाई पत्रकारों के अनुसार, टीम पथिराना के स्कैन रिपोर्ट्स का इंतजार कर रही है, लेकिन अनुमान है कि वह कम से कम तीन हफ्ते तक खेलने में असमर्थ रहेंगे। इस स्थिति में बिनुरा फर्नांडो या दिलशन मधुशंका उनके स्थान पर टी20 विश्व कप के लिए टीम में शामिल किए जा सकते हैं। श्रीलंका क्रिकेट को इस बदलाव के लिए ICC तकनीकी समिति की मंजूरी लेनी होगी। अन्य विकल्पों में नुवान थुशारा और मिलन रत्नायक भी शामिल हैं।
आईपीएल 2026 के लिए भी बड़ा झटका
पथिराना की चोट केवल श्रीलंका टीम के लिए ही नहीं, बल्कि उनके आईपीएल फ्रैंचाइज़ी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए भी चिंता का विषय है। KKR ने पूर्व CSK गेंदबाज को 18 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके अलावा, मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज़ कर दिया गया है और हर्षित राणा भी आईपीएल का कुछ हिस्सा मिस करेंगे। ऐसे में पथिराना की चोट टीम की गेंदबाजी इकाई को और कमजोर कर सकती है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में गेंद फेंकते ही मैदान गिर गए थे पथिराना
मतीशा पथिराना ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और ओपनर मिचेल मार्श को चौथी गेंद फेंकते ही मैदान पर गिरकर अपने बाएं पैर को पकड़ लिया। उन्होंने दर्द से कराहते हुए जमीन पर बैठ गए। फिजियो दौड़े और उनकी देखभाल की, लेकिन यह स्पष्ट था कि पथिराना मैच जारी नहीं रख पाएंगे। उनके स्थान पर दासुन शनाका ने तीसरे ओवर की बाकी दो गेंदें फेंकी।
पथिराना की चोट के कारण न केवल श्रीलंका की टी20 विश्व कप की संभावनाएं प्रभावित होंगी, बल्कि KKR के लिए भी गेंदबाजी में बड़ा खालीपन रहेगा। उनकी रिकवरी अवधि को देखते हुए आशंका है कि वह तीन सप्ताह से अधिक समय तक मैदान पर नहीं उतर पाएंगे।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

