एपस्टीन फाइल में नाम सामने आने के बाद अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई हुई है। ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स के छोटे भाई और पूर्व प्रिंस एंड्रयू को UK पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पब्लिक ऑफिस में गलत काम करने के शक में हुई है।बता दें कि, एंड्रयू का आज 66वां जन्मदिन है. उन्हें उनके जन्मदिन के दिन ही अरेस्ट किया गया है. गुरुवार सुबह पुलिस सैंड्रिंघम एस्टेट स्थित एंड्रयू माउंटबैटन विंडसर के घर पहुंची. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में पुलिस गाड़ियों को एंड्रयू के घर के बाहर देखा जा सकता है.
थेम्स वैली पुलिस ने अपने बयान में कहा कि जांच के तहत आज हमने नॉरफॉक के साठ वर्ष की आयु वाले एक व्यक्ति को सार्वजनिक पद के दुरुपयोग के संदेह में गिरफ्तार किया है. बर्कशायर और नॉरफॉक स्थित पतों पर तलाशी की कार्रवाई कर रहे हैं. यह व्यक्ति फिलहाल पुलिस हिरासत में है. राष्ट्रीय दिशानिर्देशों के अनुसार हम गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम उजागर नहीं करेंगे. कृपया यह भी ध्यान रखें कि यह मामला अभी एक्टिव है इसलिए इस खबर के पब्लिकेशन मेंसावधानी बरती जाए, ताकि अदालत की अवमानना न हो.
सहायक मुख्य कांस्टेबल ओलिवर राइट ने कहा कि गहन जांच के बाद हमने अब सार्वजनिक पद के दुरुपयोग के इस आरोप की जांच औपचारिक रूप से शुरू कर दी है. यह बेहद जरूरी है कि हम अपने साझेदारों के साथ मिलकर इस कथित अपराध की जांच करते समय जांच की निष्पक्षता और वस्तुनिष्ठता को सुरक्षित रखें. हमें इस मामले में जनता की गहरी दिलचस्पी का पूरा एहसास है और उचित समय पर हम आगे की जानकारी साझा करेंगे.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


