रायपुर। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में छत्तीसगढ़ द्वारा स्थापित स्टॉल देश-विदेश से आए निवेशकों, तकनीकी विशेषज्ञों, उद्योग प्रतिनिधियों और आगंतुकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

बिलासपुर। बिलासपुर में सराफा व्यवसाय से हुई लूट के मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस ने उत्तर प्रदेश से पांच आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है. घटना के मास्टरमाइंड और गिरोह के सरगना विजय लांबा पर 70 से अधिक मामले दर्ज हैं. इस पूरी अभियान में उत्तर प्रदेश की पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस की मदद की.

जांजगीर। किसान से ढाई लाख रुपए की लूट मामले में पुलिस ने पड़ताल करते हुए गिरोह के सदस्यों तक पहुंच गई, और जब पूछताछ हुई तो किसान ही नहीं बल्कि प्रदेश के अन्य जिलों में किए गए एक-दो नहीं बल्कि सात वारदातों का खुलासा हो गया. आरोपियों ने इन सात प्रकरणों में कुल 9 लाख 83 हजार रुपए की लूट व उठाईगिरी की घटना को अंजाम दिया था. पकड़े गए दोनों आरोपी बिहार के कटिहार जिले के निवासी हैं. वहीं मामले के दो आरोपी फरार हैं.

बलौदाबाजार। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में जनपद पंचायत पलारी के ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग (Rural Engineering Service – RES) में पदस्थ एसडीओ गोपाल कृष्ण शर्मा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें –

AI Impact Summit : भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र, देश के पहले एआई डाटा सेंटर पार्क की दी जा रही जानकारी, CM साय ने कहा- डिजिटल नवाचार और उच्च तकनीकी निवेश को मिलेगी नई गति

सराफा व्यापारी से लूट: छत्तीसगढ़ पुलिस ने यूपी से पकड़े पांच आरोपी, मुख्य आरोपी के ऊपर 70 से अधिक मामले हैं दर्ज…

अंतरराज्यीय लूट गिरोह का पर्दाफाश: ढाई लाख रुपए लूट के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अलग-अलग सात वारदातों में मिली संलिप्तता…

भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB की बड़ी कार्रवाई: जनपद पंचायत के RES एसडीओ को 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

अलग-अलग बैंक में खुलवाया खाता, 20 बार जनपद कार्यालय का लगाया चक्कर, फिर भी नहीं मिली PM आवास की एक भी क़िस्त, थक-हारकर बुजुर्ग महिला ने PMO को लिखा पत्र, जिम्मेदारों ने समाधान का दिया आश्वासन

प्रेमी से वीडियो कॉल में बात करते हुए 12वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, पंखे से बेटी की लटकी लाश देख माता-पिता रह गए सन्न

CG NEWS: महिला आरक्षक के साथ शारीरिक शोषण का आरोप, डिप्टी कलेक्टर निलंबित

CG Crime : एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने युवती के पिता पर चलाई गोली, बंदूक के साथ आरोपी गिरफ्तार

बड़ा फर्जीवाड़ा : नौकरी दिलवाने का झांसा देकर 52 बेरोजगारों से करोड़ों की ठगी, दसवीं पास है गिरोह का मास्टरमाइंड, MBBS की भी बनाता था फर्जी डिग्री

CG Crime : शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 8.45 करोड़ की ठगी, आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

साय सरकार ने मुस्लिम कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, रमजान में समय से एक घंटा पहले छोड़ सकेंगे कार्यालय

DMF घोटाला : ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई, आरोपी सतपाल सिंह छाबड़ा गिरफ्तार, कोर्ट ने 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा