केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को बताया कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता अप्रैल से लागू हो जाएगा। बताया गया कि अंतरिम व्यापार समझौते के कानूनी मसौदे को अंतिम रूप देने के लिए भारत और अमेरिका के अधिकारी 23 फरवरी से 3 दिवसीय बैठक करेंगे, जो अमेरिका में शुरू होगी। इस महीने की शुरूआत में घोषणा की गई थी कि अंतरिम व्यापार समझौते के लिए रूपरेखा बना ली गई है।
ब्रिटेन, ओमान और न्यूजीलैंड के साथ हुए समझौते भी लागू होंगे
गोयल ने यह भी बताया कि अप्रैल में ही ब्रिटेन और ओमान के साथ किए गए भारत के मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) को भी अप्रैल में लागू किए जाने की उम्मीद है। न्यूजीलैंड के साथ हुए भारत के व्यापार समझौते को इस साल सितंबर में लागू किया जाएगा। यूरोपीय संघ (EU) के साथ भी FTA हुआ है, जिस पर अभी कुछ अनुमति का इंतजार है, जिसके बाद इसे साल के अंत तक लागू किया जा सकता है।
अमेरिकी राजदूत ने भी जल्द हस्ताक्षर का किया है दावा
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने व्यापार समझौते पर कहा कि दोनों देशों की टीमें एक-दूसरे से बात कर रही हैं और ऐसी जगह पहुंच रही हैं, जहां दोनों हस्ताक्षर हो सकें। उन्होंने बताया कि समझौते में हजारों बिंदू हैं, जिन पर जल्दबाजी नहीं कर सकते क्योंकि डील किसी छोटे देश के साथ बल्कि सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में से एक के साथ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खुशी है कि अंतरिम समझौता हो गया है। हस्ताक्षर जल्द होंगे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


