CG Accident News : वीरेंद्र गहवई/मनोज यादव, बिलासपुर/कोरबा. छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहा है. बिलासपुर और कोरबा जिले में दो भीषण सड़क हादसे हुए हैं. कहीं दो बाइक आपस में टकरा गए, तो कहीं हाइवा और पिकअप के बीच जोरदार भिड़ंत हुई. इन हादसों में चार लोगों की मौत हो गई. वहीं 2 लोग घायल हो गए. 

हाइवा और पिकअप में टक्कर, 2 की मौत 

पहला हादसा कोरबा जिले से सामने आया है. मोरगा चौकी के मोरगा केंदई हसदेव पूल के पास हाइवा और पिकअप में जबरदस्त टक्कर हुई. भीषण हादसे में दोनों वाहन के परखच्चे उड़ गए. सड़क पर काफी मात्रा में सब्जी बिखर गई. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं एक घायल हो गया. 

जानकारी के मुताबिक, चांवल से भरी हाइवा वाहन और सब्जी लोड पिकअप के बीच हसदेव पुल के पास टक्कर हुई. दोनों तेज रफ्तार के कारण भीषण टक्कर में दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइवा वाहन के चालक कैबिन में ही फस गया, जिसे काफी मशकत के बाद उसे बाहर निकाला गया. 

दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर

बिलासपुर जिले में दो बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई. कोटा रोड स्थित जूनाशहर के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ है. हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ. सूचना मिलते ही रतनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. मृतकों के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. वहीं घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.