Today’s Top News: बिलासपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के गोंदिया स्टेशन में वॉशेबल एप्रन कार्य का हवाला दे रेलवे प्रबंधन ने दस यात्री ट्रेनों को निरस्त किया है, वहीं 18 ट्रेनें इस दौरान परिवर्तित मार्ग से चलेंगी.

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र से एक चिंताजनक खबर सामने आई है. पंजाब में तैनात आईटीबीपी का एक जवान छुट्टी पर घर लौटते समय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है. जवान ने 7 फरवरी की रात परिजनों से फोन पर रायपुर पहुंचने की बात कही थी, लेकिन उसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. यूपी के गोरखपुर में उनका सामान मिलने से मामला और भी रहस्यमय हो गया है.

सरगुजा. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. आज सुबह 12वीं बोर्ड का पहला पेपर देने जा रहे दो छात्र NH43 मार्ग पर बाइक से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई. इस हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है. यह मामला बतौली थाना क्षेत्र का है.

रायपुर. कांग्रेस शासनकाल में हुए फरवरी 2023 को हुए कांग्रेस महाधिवेशन में एक साथ छत्तीसगढ़ में मंच साझा करने के बाद अब फिर से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ-साथ आने के आसार बन रहे हैं. छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि मार्च के दूसरे सप्ताह में छत्तीसगढ़ में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आयोजित रैली में दोनों नेता शामिल हो सकते हैं.

रायपुर. छत्तीसगढ़ में 20 नवंबर 2025 से लागू नवीन गाइडलाइन दरों के तहत आवश्यकतानुसार पुनरीक्षण की प्रक्रिया जारी है. जिला मूल्यांकन समितियों से मिले संशोधित प्रस्ताव पर विचार-विमर्श के बाद रायगढ़, बालोद और महासमुंद में संशोधित गाइडलाइन दरें 20 फरवरी से लागू कर दी गई है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ के एम्स अस्पताल में शुक्रवार को एक मरीज ने बिल्डिंग के तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर लिया. मृतक का नाम करण नायक बंजारा बताया जा रहा है. घटना से अस्पताल प्रबंधन और मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है.

सक्ती. सक्ती जिले में मजदूर अपहरण मामले में ठेकेदार समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. ठेकेदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर मजदूर को जबरन कार में बिठा कर ले गया था. मजदूर की पत्नी ने पुलिस से घटना की शिकायत की थी.

अंबिकापुर. शहर में ट्रैफिक पुलिस और एक युवक के बीच सड़क पर हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा कि बीच सड़क पर पहले ट्रैफिक जवान ने युवक को तमाचा मारा फिर बदले में युवक ने भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार दिया. जानकारी के अनुसार यातायात थाने में पदस्थ जवान शाम को शहर के व्यस्ततम महामाया चौक पर ड्यूटी कर रहा था. इसी दौरान एक स्कूटी पर सवार तीन युवक महामाया रोड से देवीगंज रोड की ओर जा रहे थे. बताया जा रहा है कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर उन्हें रोका और स्कूटी की चाबी निकाल ली. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया.

रायपुर. महेश्वरी महिला समिति, गोपाल मंदिर के तत्वावधान में शुक्रवार को वृंदावन हॉल में बसंत उत्सव एवं समाज चुनाव समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित हुआ. कार्यक्रम में तम्बोला, प्रश्नोत्तर, नृत्य प्रस्तुति और हाई-टी ने माहौल को जीवंत बना दिया, जबकि मां सरस्वती के प्रागट्य पर आधारित लघु नाट्य विशेष आकर्षण रहा. समाज के कई गणमान्य सदस्यों और पदाधिकारियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से कल्पना राठी को अध्यक्ष और भावना मर्दा को सचिव चुना गया. समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही.

दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –

CG Train News: वॉशेबल एप्रन कार्य की वजह से छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली दस ट्रेनें रद्द, 18 ट्रेनें चलेंगी परिवर्तित मार्ग से…

CG News : छुट्टी पर घर लौट रहा ITBP का जवान लापता, गोरखपुर में मिला सामान, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

12वीं बोर्ड परीक्षा के पहले दिन दुःखद हादसा : एग्जाम देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

मार्च में छत्तीसगढ़ आ सकते हैं राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे, छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रमुख दीपक बैज ने दी जानकारी…

कन्या विवाह योजना में फर्जीवाड़ा! पैसे के लालच में की दोबारा शादी, विभाग ने वसूली के लिए भेजा पत्र, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को शो-कॉज नोटिस जारी

रायगढ़, बालोद और महासमुंद में संशोधित गाइडलाइन दरें आज से लागू, जिला मूल्यांकन समितियों के प्रस्ताव पर चर्चा के बाद महानिरीक्षक ने लगाई मुहर

AIIMS में भर्ती मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

दुकानों में खुलेआम बिक रही अवैध शराब, शिकायत पर नहीं हो रही कार्रवाई, भाजपा विधायक भी लगा चुके हैं गुहार, देखें VIDEO…

NH-53 पर भीषण हादसा : खड़े ट्रैक्टर से टकराई बाइक, फिर पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचला, दो लोगों की मौके पर मौत

मजदूरी में नहीं जाने पर मजदूर का किया अपहरण, ठेकेदार समेत पांच आरोपी गिरफ्तार…

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह पर शिकंजा : कोलकाता के होटल में छत्तीसगढ़ पुलिस की रेड, 5 नामी सटोरिए समेत 7 गिरफ्तार, 25 मोबाइल, 3 लैपटॉप और करोड़ों की सट्टा राशि जब्त

CG Accident News : अलग-अलग सड़क हादसों में 4 की मौत… चावल भरी हाइवा और पिकअप की भिड़ंत, इधर दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर