सुधीर साहू, अम्मार रजा, रायपुर। छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी हो गई है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने आज अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है, जिसमें प्रदेश में करीब 24,99,823 वोटरों के नाम कटे हैं। इसमें सबसे ज्यादा रायपुर जिले में करीब 4,98,556 वोटरों के नाम काटे गए हैं। वहीं सबसे कम खैरागढ़ में 9,843 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। प्रदेश में अब कुल वोटरों की संख्या 1,87,30,914 हो गई है।

पहले और बाद के आंकड़े
एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने से पहले छत्तीसगढ़ में मतदाताओं की कुल संख्या 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 थी।
प्रारूप (ड्राफ्ट) सूची के प्रकाशन के बाद यह संख्या घटकर 1 करोड़ 84 लाख 95 हजार 920 हो गई। इसके बाद आपत्तियों और दावों की सुनवाई के उपरांत अंतिम निर्वाचक नामावली जारी की गई, जिसमें मतदाताओं की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 87 लाख 30 हजार 914 हो गई। अंतिम चरण में सुनवाई के बाद 2 लाख 34 हजार 994 मतदाताओं के नाम जोड़े गए। इस तरह पूरी प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में फर्जी या दोहराव वाले नाम हटाकर सूची को शुद्ध किया गया।
मतदाता सूची में नाम नहीं है तो करें ये काम
यदि आपका नाम अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली में शामिल नहीं है तो नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म 6 भरकर उसके साथ घोषणा पत्र (Declaration) और आवश्यक सहायक दस्तावेज़ संलग्न कर ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यदि अंतिम मतदाता सूची में दी गई जानकारी में कोई त्रुटि है तो फॉर्म 8 भरकर आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ ऑनलाइन या ऑफलाइन सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है।
देखिए जिलेवार कहां कितने वोटरों के नाम कटे –
| जिला | पहले | अब | इतने नाम कटे |
|---|---|---|---|
| Surguja | 6,74,980 | 6,02,310 | 72,670 |
| Bilaspur | 16,75,770 | 13,41,254 | 3,34,516 |
| Raigarh | 9,14,669 | 8,42,695 | 71,974 |
| Rajnandgaon | 8,35,910 | 7,92,482 | 43,428 |
| Durg | 13,42,721 | 11,35,061 | 2,07,660 |
| Raipur | 18,92,523 | 13,93,967 | 4,98,556 |
| Bastar | 5,71,694 | 5,20,392 | 51,302 |
| Koria | 1,74,235 | 1,59,816 | 14,419 |
| Janjgir-Champa | 6,99,107 | 6,45,105 | 54,002 |
| Korba | 9,51,278 | 8,18,010 | 1,33,268 |
| Jashpur | 6,87,249 | 6,22,084 | 65,165 |
| Kabirdham | 6,71,601 | 6,07,917 | 63,684 |
| Mahasamund | 8,86,422 | 7,96,873 | 89,549 |
| Dhamtari | 6,47,147 | 6,06,042 | 41,105 |
| Uttar Bastar | 5,69,601 | 5,40,273 | 29,328 |
| Dakshin Bastar | 1,95,012 | 1,72,864 | 22,148 |
| Bijapur | 1,91,652 | 1,55,180 | 36,472 |
| Narayanpur | 1,99,349 | 1,81,736 | 17,613 |
| Surajpur | 7,40,212 | 6,75,186 | 65,026 |
| Balrampur | 4,49,731 | 4,18,340 | 31,391 |
| Sukma | 1,85,060 | 1,54,539 | 30,521 |
| Balod | 6,98,410 | 6,56,301 | 42,109 |
| Bemetara | 8,01,756 | 7,25,023 | 76,733 |
| Kondagaon | 4,02,573 | 3,79,213 | 23,360 |
| Balodabazar | 9,49,277 | 8,40,661 | 1,08,616 |
| Gariyaband | 4,69,476 | 4,37,624 | 31,852 |
| Mungeli | 5,04,457 | 4,46,306 | 58,151 |
| Gaurela-Pendra | 2,01,026 | 1,88,855 | 12,171 |
| Manendragarh | 3,19,441 | 2,92,599 | 26,842 |
| Sarangarh | 5,97,801 | 5,66,343 | 31,458 |
| Sakti | 7,29,853 | 6,70,283 | 59,570 |
| Khairagarh | 2,26,743 | 2,16,900 | 9,843 |
| Mohla-Manpur | 1,74,001 | 1,58,680 | 15,321 |
| कुल (33 जिले) | 2,1230737 | 1,87,30914 | 24,99,823 |
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


