Raipur Accident News : शिवम मिश्रा, रायपुर. राजधानी रायपुर में डीपीएस स्कूल के पास रविवार की रात भीषण सड़क हादसा हो गया. धान से भरा बेकाबू ट्रक अचानक कार पर पलट गया. दर्दनाक हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना विधानसभा थाना क्षेत्र का है.

एक की मौत, 4 घायल

जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी. तब तक स्थानीय लोग अपने स्तर पर संवेदनशीलता के तहत घायलों की मदद में जुट गए. कई लोग कार में फंसे थे, जिन्हें उन्होंने बाहर निकालने की कोशिश की. मौके पर पहुंची पुलिस ने मार्ग पर जाम क्लियर किया। वहीं घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है. वहीं मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल हादसे के कारणों की जांच जारी है.