बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के पवित्र धार्मिक स्थल गुरु घासीदास की जन्मस्थली गिरौदपुरी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि होली में ड्राई डे निरस्त नहीं किया जाएगा. अपने निर्धारित नियमों के अनुसार ड्राई डे लागू रहेगा.

धमतरी। जिले के मगरलोड क्षेत्र के ग्राम भोथीडीह में शादी समारोह के चौथीया कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद ने पूरे इलाके को दहला दिया है। दरअसल, बीते शनिवार की रात दुल्हन पक्ष और शादी समारोह में बैंड बाजा लगाने वालों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान दुल्हन के भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई, जबकि चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।

रायपुर/जगदलपुर। लगातार बढ़ते फोर्स के दबाव के बीच तेलंगाना से माओवाद को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. पोलित ब्यूरो मेंबर और केंद्रीय समिति के वरिष्ठ सदस्य देवजी ने 18 माओवादियों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है.

बिलासपुर। अरपा–भैंसाझार परियोजना के तहत भू-अर्जन में करोड़ों रुपये की अनियमितता के मामले में कार्रवाई का दायरा बढ़ा दिया गया है। तत्कालीन तखतपुर एसडीएम आनंद रूप तिवारी के निलंबन के लगभग एक महीने बाद अब जल संसाधन विभाग के तत्कालीन एसडीओ और उप अभियंता (सब इंजीनियर) को भी निलंबित कर दिया गया है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें –

गुरु घासीदास की जन्मस्थली से मुख्यमंत्री साय का ऐलान, ‘होली में निरस्त नहीं होगा ड्राई डे, निर्धारित नियमों के साथ रहेगा लागू’

मातम में बदली शादी की खुशियां: बैंड पार्टी के साथ आए युवक ने चाकू से गोदकर की दुल्हन के भाई की हत्या, 4 अन्य घायल, CCTV में कैद हुई वारदात

BIG BREAKING: टॉप नक्सली कमांडर देवजी ने 18 साथियों के साथ तेलंगाना में किया आत्मसमर्पण…

अरपा-भैंसाझार प्रोजेक्ट भू-अर्जन में गड़बड़ी: एसडीएम के बाद अब जल संसाधन विभाग के तत्कालीन SDO और सब इंजीनियर भी सस्पेंड

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अहम नियुक्तियां, लखेश्वर बघेल बनाए गए उप नेता प्रतिपक्ष, चीफ व्हिप और डिप्टी व्हिप की भी हुई नियुक्ति…

धान खरीदी बंद होने के बाद अब संग्रहण केंद्रों में खेला जा रहा है दूसरा खेल, 24 घंटे में दी जाने वाली ट्रकों को पावती 15 दिन बाद भी नहीं मिल रही, कवर्धा के मुसवा कांड की हो रही चर्चा…

कौशल्या धाम परिसर में स्थापना के लिए पहुंची प्रभु श्रीराम की नई प्रतिमा, पुरानी प्रतिमा के स्वरूप पर भक्तों ने उठाया था सवाल…

नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या: गले में तार बांधकर दो मंजिला इमारत की छत से लगाई छलांग, इलाके में मचा हड़कंप

राजधानी में रफ्तार का कहर : धान से भरा ट्रक कार पर पलटा, हादसे में एक की मौके, 4 घायल

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र नेशनल हाईवे पर ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, हादसे में महिला की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल