Lalluram Desk. रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस का IPO आज, 23 फरवरी को खुलेगा। इन्वेस्टर 25 फरवरी तक बिड कर सकेंगे। कंपनी का मकसद इस IPO के जरिए 3,100 करोड़ जुटाना है। कंपनी इस इश्यू के जरिए फ्रेश शेयर और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों दे रही है।
प्राइस बैंड ₹1,000 से 1,053
कंपनी ने हर शेयर के लिए 1,000 से 1,053 का प्राइस बैंड तय किया है। इन्वेस्टर कम से कम 14 शेयरों के लॉट के लिए बिड कर सकते हैं, जिसमें सबसे ज़्यादा ₹14,742 का इन्वेस्टमेंट होगा। ज्यादा से ज्यादा रकम 1,91,646 हो सकती है।
रिटेल इन्वेस्टर के लिए 35% रिज़र्व
कंपनी ने IPO का 35% हिस्सा रिटेल इन्वेस्टर के लिए रिजर्व किया है। 50% क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) और 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल बिडर्स के लिए रिजर्व है। एक्सिस कैपिटल, जेपी मॉर्गन और SBI कैप्स जैसे बड़े बैंक इस इश्यू के लीड मैनेजर हैं। कंपनी के शेयर BSE और NSE दोनों पर लिस्ट होंगे।
फंड का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में किया जाएगा
कंपनी ने बताया कि फ्रेश इश्यू से मिली रकम में से लगभग 1,122.6 करोड़ का इस्तेमाल कंपनी और उसकी सब्सिडियरी कंपनियों के पुराने कर्ज चुकाने में किया जाएगा। बाकी फंड का इस्तेमाल जनरल कॉर्पोरेट कामों के लिए किया जाएगा। IPO से पहले, कंपनी ने प्री-IPO प्लेसमेंट के जरिए 1,500 करोड़ जुटाए थे, जिसमें टेमासेक और बेन कैपिटल जैसे बड़े नाम शामिल थे।
15 साल का अनुभव और 2.80 गीगावॉट की कैपेसिटी
CRISIL की एक रिपोर्ट के मुताबिक, क्लीनमैक्स कमर्शियल और इंडस्ट्रियल (C&I) रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की एक बड़ी कंपनी है। 31 अक्टूबर, 2025 तक, कंपनी की ऑपरेशनल कैपेसिटी 2.80 GW थी। इसके अलावा, अभी 3.17 GW के प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। कंपनी मुख्य रूप से नेट जीरो सॉल्यूशंस और कार्बन क्रेडिट के एरिया में काम करती है।
IPO क्या है?
जब कोई कंपनी पहली बार अपने शेयर पब्लिक को जारी करती है, तो उसे इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) कहा जाता है। कंपनी को अपना बिज़नेस बढ़ाने के लिए पैसे की जरूरत होती है। ऐसे में कंपनी मार्केट से उधार लेने के बजाय, कुछ शेयर पब्लिक को बेचकर या नए शेयर जारी करके पैसे जुटाती है। इसी वजह से कंपनी IPO लॉन्च करती है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


