सत्या राजपूत, रायपुर। लल्लूराम डॉट कॉम की खबर का एक बार फिर बड़ा असर हुआ है। शिक्षा विभाग ने जिले में कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा की समय सारणी में संशोधन कर दिया है। छात्रों द्वारा परीक्षा तिथि में संशोधन की मांग की खबर को लल्लूराम डॉट कॉम ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने मामले की गंभीरता को समझते हुए संज्ञान लिया और परीक्षा तिथियों में बदलाव करने का निर्णय लिया।

बता दें कि संशोधित समय सारणी के अनुसार अब कक्षा 9वीं एवं कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं 25 मार्च से प्रारंभ होंगी। इससे पहले जारी कार्यक्रम के मुताबिक परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होने वाली थीं, जिसे लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में असमंजस और नाराजगी का माहौल था।

9वीं और कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं की संशोधित समय सारणी

गौरतलब है कि अचानक जारी किए गए टाइम टेबल के विरोध में एनएसयूआई ने DEO कार्यालय का घेराव कर परीक्षा तिथि में संशोधन की मांग की थी। संगठन का कहना था कि छात्रों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा है और बोर्ड परीक्षाओं के कारण विद्यालयों का पूरा शैक्षणिक वातावरण प्रभावित है। अब परीक्षा की तिथियों में संशोधन के बाद छात्रों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा, जिससे वे बेहतर ढंग से अपनी वार्षिक परीक्षा की तैयारी कर पाएंगे।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H