रायपुर। लल्लूराम डॉट कॉम की खबर का एक बार फिर बड़ा असर हुआ है। शिक्षा विभाग ने जिले में कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा की समय सारणी में संशोधन कर दिया है। छात्रों द्वारा परीक्षा तिथि में संशोधन की मांग की खबर को लल्लूराम डॉट कॉम ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने मामले की गंभीरता को समझते हुए संज्ञान लिया और परीक्षा तिथियों में बदलाव करने का निर्णय लिया।
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार की शाम सगाई कार्यक्रम से घर लौटते समय तेज रफ्तार पिकअप खाई में पलट गई। इस घटना में 4 ग्रामीणों की मौत हो गई। वहीं 20 से अधिक ग्रामीण घायल हो गए हैं। 8 लोगों को रायगढ़ मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। वहीं दो को रायपुर रेफर किया गया है।
बिलासपुर। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बिलासपुर जिले के बिल्हा शाखा में दो करोड़ के गबन मामले में एसीबी ने बड़ी कर्रवाई करते हुए बैंक की तत्कालीन कैशियर तेजवथ थीरापतम्मा को आज गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से संदिग्ध मोबाइल भी जब्त किया गया है, जिससे कई अहम खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।
रायपुर। राजधानी रायपुर के वीआईपी इलाके में फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित कटोरा तालाब इलाके में एक ब्यूटी पार्लर एवं स्पा सेंटर में देर रात मसाज करने से मना करने पर बदमाशों ने हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को अगले दिन दोपहर में मिली, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को महज 2 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया।

लिंक पर क्लिक कर पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें –
CG News : खाई में गिरी तेज रफ्तार पिकअप, चार ग्रामीणों की मौत, 20 घायल, सगाई से लौटते वक्त हुआ हादसा
CG में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ गबन मामले में SBI की तत्कालीन कैशियर गिरफ्तार
CG Breaking News : रिटायर्ड IAS गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, आदेश जारी…
ड्रग पैडलर नव्या मलिक का नाम सदन में गूंजा, भूपेश बघेल ने पूछा- आरोपियों की सूची से नाम गायब क्यों?
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


