Anna Hazare React On Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब घोटाला (Delhi Liquor Scam) केस में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को कोर्ट ने बरी कर दिया है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) ने शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए कहा कि कहा- सबूत अपर्याप्त है। दोनों को बरी किया जाता है। अरविंद केजरीवाल के बरी होने अन्ना हजारे की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। अन्ना हजारे ने कोर्ट के फैसले पर खुशी जताई और कहा कि कोर्ट के फैसले को स्वीकार किया जाना चाहिए।

समाज सेवी अन्ना हजारे ने कहा कि हमारा देश अपनी न्यायिक और सुरक्षा प्रणालियों की ताकत पर चलता है. विविध दलों, जातियों, धर्मों और समुदायों वाला इतना बड़ा राष्ट्र होने के बावजूद, न्यायपालिका के कारण ही यह सुचारू रूप से कार्य करता है। इसके बिना अराजकता और अशांति फैल जाएगी। अब जब अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा है कि अरविंद केजरीवाल दोषी नहीं हैं, तो इसे स्वीकार किया जाना चाहिए।

अन्ना हजारे ने कहा, “मैंने पहले अरविंद केजरीवाल के बारे में जो कुछ भी कहा था, वह न्याय व्यवस्था का निर्णय नहीं था। हम सब हवा में बोल रहे थे। अगर वह न्यायालय का निर्णय होता तो हम ऐसा नहीं बोलते। अब कोर्ट ने फैसला सुना दिया है कि अरविंद केजरीवाल का कोई दोष नहीं था, तो हमें मानना पड़ेगा।

‘अरविंद केजरीवाल को जो कहना है कह लें’- अन्ना हजारे 

बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि बीजेपी ने उनके खिलाफ साजिश करते हुए झूठे केस दर्ज किए थे। इसपर अन्ना हजारे ने कहा, “यह उनका प्रश्न है। सत्ता पक्ष और मेरा कोई लेन-देन नहीं। मैं कभी सत्तापक्ष के नजदीक नहीं गया. उनको जो कहना है कह लें।

अन्ना हजारे की अरविंद केजरीवाल को सलाह

अन्ना ने अरविंद केजरीवाल को सलाह देते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया हमारे पुराने कार्यकर्ता रहे हैं। हम यही सलाह देंगे कि समाज और देश की भलाई के लिए जो कुछ कर सकते हैं, करते रहें। खुद के बारे में, पार्टी के बारे में मत सोचो। केवल देश को आगे बढ़ाना है।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m